spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Urgent Mention हाईकोर्ट में स्वीकार, लालू की जमानत पर सुनवाई कल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : झारखंड हाईकोर्ट ने लालू प्रसाद यादव की जमानत पर सुनवाई के लिए Urgent Mention को स्वीकार कर लिया है। अब यह सुनवाई छह नवंबर को होगी। पहले इसकी सुनवाई नौ नवंबर को होनी थी। जमानत अर्जी को लेकर लालू प्रसाद की ओर से हाईकोर्ट में Urgent Mention दायर किया गया था, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। यह जानकारी लालू प्रसाद के वकील ने दी।

इसे भी पढ़ें : Upper Bazar की दुकानें हो रहीं बंद, आस्था को लगी खरोंच (Video)

Urgent Mention के दौरान वकील रखेंगे बात

लालू प्रसाद की ओर से दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में जमानत याचिका दाखिल की गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आधी सजा काटने के आधार पर लालू को जमानत की सुविधा मिल सकती है। अगर ऐसा होता है तो लालू प्रसाद जेल से रिहा हो जाएंगे। बता दें कि इससे पहले लालू प्रसाद यादव को चाईबासा के दो और देवघर वाले मामले में जमानत मिल चुकी है और उन्हें चार मामलों में सजा मिली है।

स्वास्थ्य रिपोर्ट की जायेगी पेश

छह नवंबर को ही रिम्स की ओर से लालू प्रसाद की स्वास्थ्य रिपोर्ट भी पेश की जाएगी। रिपोर्ट पेश करते हुए रिम्स को यह बताना है कि लालू प्रसाद का इलाज जेल अस्पताल में संभव है या नहीं। जमानत याचिका में लालू प्रसाद की ओर से कहा गया है कि दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में आधी सजा वह पूरी कर चुके हैं। इस मामले में वह पटना में भी जेल में रहे हैं। पटना में उन्होंने 10 महीने जेल में बिताया है। रांची में 10 दिसंबर 2017 से वह जेल में है। अब तक उन्होंने 42 महीने से अधिक सजा काट ली है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड के पूर्व सीएस सजल चक्रवर्ती का निधन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पूर्व नक्सली कमांडर मा’रा गया, कोल्ड ड्रिंक से ‘गलाला’ बना मौ’त की वजह…

Psalamu : पलामू के शांत गांबेलहारा गांव में पूर्व...

झारखंड में कहीं बारिश और कहीं गरज-चमक के आसार…

Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने के...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...