spot_img

पहली से बारहवीं तक के syllabus में की गई 40 फीसदी की कटौती

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : राज्य के सरकारी स्कूल में पहली से 12वीं के संशोधित syllabus को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंजूरी दे दी है।  syllabus में 40 फीसदी की कटौती की गई है। स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग की ओर से शुक्रवार को संशोधित syllabus जारी कर दिया जाएगा।

प्लस टू स्कूल के साथ-साथ आठवीं तक के syllabus में भी 40 फीसदी तक की कटौती की गई है। भाषा सब्जेक्ट में जहां चैप्टर बढ़ाये गए हैं, वही गणित विज्ञान में सब चैप्टर हटाए गए हैं। मैट्रिक के सिलेबस में जो छात्र-छात्रा नौवीं क्लास में पढ़ चुके हैं या फिर 11वीं में पढ़ने वाले हैं उसे हटाया गया है। इंटरमीडिएट का syllabus भी इसी तर्ज पर किया गया है। संशोधित पाठ्यक्रम में अगस्त महीने तक व्हाट्सएप के जरिए उपलब्ध कराए गए डिजिटल कंटेंट को रखा गया है। निर्धारित कंटेंट के बाद  सिलेबस में जो चैप्टर और टॉपिक है, उसमें 40 फीसदी की कटौती की गई है।

इसे भी पढ़ें : पद्मश्री फकीर राजा की दास्तान सुन दरकता है दिल # Simon Oraon

जारी होगा वेटेज ऑफ मार्क्स

संशोधित पाठ्यक्रम के साथ-साथ स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग मैट्रिक और इंटरमीडिएट के  परीक्षार्थियों के लिए वेटेज ऑफ मार्क्स भी जारी करेगा। सीबीएसई की तर्ज पर वेटेज ऑफ मार्क्स जारी होगा। इस बार मैट्रिक और इंटर के परीक्षार्थियों के लिए शिक्षा विभाग कई सुविधाएं देगा। सिलेबस में तो 40 फीसदी कटौती की ही गई है, किस पाठ से कितने नंबर के सवाल पूछे जाएंगे, यह भी छात्रों को पहले बता दिया जाएगा, ताकि वे उसी अनुरूप अपनी तैयारी कर सकें।

एक फार्मूले पर दे सकेंगे गणित की परीक्षा

संशोधित सिलेबस के आधार पर मैट्रिक और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी एक फार्मूले के आधार पर ही परीक्षा दे सकेंगे। परीक्षा में इलिमिनेशन ( विलोपन) विधि से प्रश्न आएंगे। गणित में वैसे सब चैप्टर को हटाया गया है, जिन्हें घर पर पढ़ना संभव नहीं है। मैट्रिक के साइंस में सीबीएसई की तर्ज पर कटौती की गई है। जो भी कठिन चैप्टर है,  उन्हें हटाया गया है। फ्लेमिंग लेफ्ट राइट एंड रूल नियम को छोटा किया गया है। मानव नेत्र और उसके रंग बिरंगी संस्कार में सिर्फ मानव नेत्र से ही सवाल आएंगे।

इसे भी पढ़ें : प्यार, धोखा, भरोसे का खून… Tara के इश्क का अंजाम, मारा गया सेना का जवान (VIDEO)

संशोधित सिलेबस के आधार पर जारी होंगे मॉडल पेपर

मैट्रिक और इंटरमीडिएट के सिलेबस संशोधित होने के साथ ही मॉडल प्रश्न पत्र भी जारी होंगे। जैक की ओर से  संशोधित सिलेबस के आधार पर मॉडल प्रश्न पत्र तैयार किए जा रहे हैं। इसमें सभी संशोधित चैप्टर से प्रश्न पूछे जाएंगे।

संशोधित सिलेबस छात्रों तक पहुंचाना चुनौती

हमारे राज्‍य में हर जगर इंटरनेट की उपलब्धता नहीं है। हर छात्र-छात्राओं के पास मोबाइल भी उपलब्‍ध नहीं है। ऐसे में संशोधित सिलेबस को छात्र-छात्राओं तक पहुंचाने की विभाग के सामने चुनौती होगी। कोरोना के कारण स्‍कूल भी बंद है। ऐसे में शिक्षा विभाग के जेईपीसी, जेसीईआरटी, जिलों की वेबसाइट पर संशोधित सिलेबस अपलोड किया जाएगा। स्कूलों में मैट्रिक और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को बुलाकर सिलेबस कटौती की जानकारी दी जाएगी।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में अगले दो दिन पानी की सप्लाई रहेगी बंद… जानें क्यों

Ranchi : राजधानी रांची के करीब 80 फीसदी हिस्से...

हिमांशु सिंह की मौ’त के बाद भारी हं’गामा, तीन पुलिसवाले सस्पेंड

Jamshedur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में चाकूबाजी में घायल...

भोरे-भोर पश्चिम बंगाल में भीषण आ’ग, कई झुलसे… देखें वीडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के हल्दिया स्थित पेट्रोकेमिकल प्लांट...

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...