कोहराम लाइव डेस्क : अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद अबतक की हुई काउंटिंग से यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि जीत किसकी हो सकती है। वर्तमान राष्ट्रपति Donald Trump और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। एसोसिएटेड प्रेस की ओर से जारी सूचना के अनुसार भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे तक की काउंटिंग में जो बाइडेन को 238 और Donald Trump को 213 इलेक्टोरल वोट प्राप्त हो चुके थे। राष्ट्रपति बनने के लिए 270 इलेक्टोरल वोट जरूरी हैं।
इसे भी पढ़ें : प्यार, धोखा, भरोसे का खून… Tara के इश्क का अंजाम, मारा गया सेना का जवान (VIDEO)
Trump ने दी कोर्ट जाने की धमकी
कई राज्यों में Trump तो कई में बाइडेन की जीत सुनिश्चित हो चुकी है। दोनों पार्टियों के समर्थकों की ओर से जश्न की तैयारी के समाचार आ रहे हैं, जिसके कारण तनाव का माहौल बन गया है। ट्रंप ने काउंटिंग में गड़बड़ी को लेकर कोर्ट जाने की धमकी दी है तो बाइडेन की लीगल टीम भी इसके लिए तैयार है।
इसे भी पढ़ें : Murder@Gumla : भाई-बहन का पहले किडनैप, फिर बेरहमी से हत्या
इसे भी पढ़ें : पद्मश्री फकीर राजा की दास्तान सुन दरकता है दिल # Simon Oraon









