KohramLive : लापता बेटे की डेड बॉडी मिलने की खबर पाते ही बाप भागा-भागा सदर अस्पताल पहुंचा। बेटे की लाश की पहचान भी कर ली। डेड बॉडी देने की जो कीमत बाप महेश ठाकुर से मांगी गई, उसे सुन वह सामने वाले का गोर धर लिए। गिरगिराते रहे। गरीब आदमी हैं, ठेला में कुछो-कुछो सामान बेच कर परिवार चला रहे हैं। रहम कीजिये, अभी केवल दो हजार रुपये हैं, वह ले लीजिए और बेटे का डेडबॉडी दे दीजिये। आखरी बार बेटे का चेहरा देखना चाहते हैं। उसकी मां का हालत बहुत खराब है। अगर अंतिम बार बेटे का चेहरा नहीं देखी तो वह मर जायेगी। पर उनसे 50 हजार रुपये मांगा गया।
महेश ठाकुर का दुख जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो सदर अस्पताल के बड़े अधिकारियों का दिल दहल गया। उनका भी कहना था कि यह वाक्या मानवता को शर्मसार करना वाला है। पूरे मामले की जांच कराई जायेगी, जो कोई दोषी होगा उसे दंडित किया जायेगा। समस्तीपुर जिले के रहने वाले महेश ठाकुर का कहना है कि उनके बेटे की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। कुछ दिन पहले वह रहस्यमयी ढंग से गायब हो गया। बाद में थाना से पता चला कि एक लावारिस डेड बॉडी मिला है, जाकर पहचान कर लें। दम तोड़ती सिस्टम ने एक मां और बाप को रुला दिया।
इसे भी पढ़ें : Free के WiFi से एक कुली बन गया IAS ऑफिसर, देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : जीजा ने नाबालिग साली के साथ कर दिया बड़का कांड, देखें क्या
इसे भी पढ़ें : राजेश पाल के हत्यारों को दबोचने के लिए SIT गठित, क्राइम कंट्रोल के लिए DGP के दिये सख्त निर्देश… देखें
इसे भी पढ़ें : CM Hemant Soren ने शुरू कराया विशेष अभियान,15 लाख से अधिक नए लाभुकों को मिलेगी पेंशन














