RANCHI : CM Hemant Soren के आदेश के बाद सर्वजन पेंशन योजना के तहत सभी योग्य व्यक्तियों को विशेष अभियान चलाकर सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से जोड़ने की योजना पर सरकार ने 8 जून से कार्य शुरू कर दिया है। CM Hemant Soren ने इस कार्य का शुभारंभ गुमला से किया है। इससे पूर्व नवंबर 2021 में सर्वजन पेंशन योजना लागू की गई थी, जिसके द्वारा योजनाओं की पात्रता का सरलीकरण किया गया था, ताकि सभी योग्य व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से जोड़ा जा सके। सर्वजन पेंशन योजना लागू होने से पहले राज्य योजनान्तर्गत संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं में लाभुकों की कुल संख्या 9,78,730 थी। योजना लागू करने के बाद लाभुकों की कुल संख्या 13,76,225 हो गई। कुल 3,97,495 नये लाभुकों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ दिया गया। राज्य सरकार ने प्रत्येक सुयोग्य व्यक्ति को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ देने का लक्ष्य तय किया है।
सभी नए लाभुकों को जोड़ने का लक्ष्य
सरकार ने एक अनुमान के अनुसार मतदाता सूची में अंकित उम्र के आधार पर 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले मतदाताओं की संख्या एवं वृद्धा पेंशन प्राप्त कर रहे लाभुकों की जिलावार संख्या की समीक्षा करने पर 15,03,486 लोग सर्वजन पेंशन योजना से आच्छादित नहीं पाए गए। इनमें बोकारो के 12527, चतरा के 20093, देवघर के 46868, धनबाद के 142045, दुमका के 37034, गढ़वा के 5660, गिरिडीह के 11666, गोड्डा के 55496, गुमला के 48628, हजारीबाग के 106363, जामताड़ा के 9776, खूंटी के 30689, कोडरमा के 24640, लातेहार के 24858, लोहरदगा के 7653, पलामू के 46610, पूर्वी सिंहभूम के 154414, रामगढ़ के 44476, रांची के 230098, साहेबगंज के 56274, सरायकेला – खरसावां के 36521, सिमडेगा के 32881 एवं पश्चिमी सिंहभूम के 65408 व्यक्ति शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें : पतरसुट्टा दारोगा बाबू का राज खुला, सिट्टी पिट्टी हो गई गुम… देखें
इसे भी पढ़ें : FB पर पुलिसकर्मी ने जिस लड़की से मांगा चुम्मा, वह निकली पत्नी… देखें
इसे भी पढ़ें : CDS की नियुक्ति में रक्षा मंत्रालय ने नियम बदले, इस रैंक के अधिकारी जा सकते हैं इस पद पर
इसे भी पढ़ें : RSS के छह कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी, यहां पढ़ें धमकी भरा मैसेज
इसे भी पढ़ें : Varanasi Serial Blast Case: 16 साल बाद फैसला, आतंकी वलीउल्लाह को फांसी की सजा
इसे भी पढ़ें : जीन्स Indian, लाइफ स्टाइल Western, यही है पेट का सबसे बड़ा दुश्मन… सुनें क्या बोले Experts…
इसे भी पढ़ें : ऐसी शादी पहले ना कभी देखी होगी ना सुनी होगी, देखें वीडियो…












