Kohramlive : फोटो शूट और रील्स बना रहे 5 युवकों को गुरुवार की शाम को बोलेरो कैंपर ने कुचल दिया। इनमें 3 गंभीर रूप से घायल हैं। मामला राजस्थान में बाड़मेर के धोरीमन्ना कस्बे का है। हादसे में गंभीर रूप से घायलों को गुजरात के पालनपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, सभी दोस्त हैं और सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो अपलोड करने का शौक है। गुरुवार को शाम 7 बजे 11वीं में पढ़ने वाले गोविंद कुमार, हनुमान राम, सुनिल कुमार, रमेश कुमार और बुधराम नेशनल हाईवे-68 पर महंगे कैमरे से शूट कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक बोलेरो कैंपर ने इन्हें टक्कर मार दी।
ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
धोरीमन्ना ASI लाखाराम मायला ने बताया कि हादसे के बाद कैंपर ड्राइवर हीराराम पुत्र जस्सू राम निवासी छितर का पार बाड़मेर को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था। तीन घायल सुनील, हनुमान और गोविंद को सांचौर रेफर कर दिया था। हालत गंभीर होने पर तीनों गुजरात के पालनपुर रेफर किया गया। जहां इनका इलाज चल रहा है।
इसे भी पढ़ें :उचट सा गया था मन, भगवान के संग ही सात फेरे ले ली पूजा…
इसे भी पढ़ें :राजधानी में मुंह में पिस्टल ठूंस सन्नी का क्या किया… देखें
इसे भी पढ़ें :टॉयलेट के चक्कर में म*र्डर… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :छपरा के बाद अब सीवान में हुई पांच लोगों की मौ*त, देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :अधिकारियों को सीएम हेमंत की नसीहत- लापरवाही बरतने पर कार्रवाई को रहें तैयार
इसे भी पढ़ें : इस दिन है साल की आखिरी अमावस्या, करें ये काम, दूर होगा पितृ दोष
इसे भी पढ़ें : पलामू में छात्रा के साथ गैंगरेप, बेटी को छोड़ शादी में गया था परिवार
इसे भी पढ़ें : कोर्ट में लंबित मामलों पर बोले कानून मंत्री, ‘जजों की नियुक्ति …’






