spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

गोरी मेम देख फंस मत जाना मेरे भाई… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

शानदार और कीमती गिफ्ट दे ब्लैकमेलिंग का खेल

Ranchi (Bhavna Thakur) : कुछ दिन पहले की बात है। कोकर में रहनेवाले एक युवक के मोबाइल पर रात में वाट्सऐप पर एक मैसेज आया। इसमें DP में फोटो एक विदेशी गोरी मेम की लगी हुई थी। इसमें पार्ट टाइम काम के बारे में लिखा गया था। हर दिन 5 हजार रुपये कमाई बताई गई। एक लिंक पर क्लिक करने के लिये बोला गया। इस युवक ने ठगी की आशंका पर क्लिक नहीं किया। पर उसका एक दोस्त फंस गया और लिंक पर क्लिक कर गया। उसके बाद खुलासा हुआ कि साइबर क्रिमिनल अब नये-नये तरीकों से लोगों को चूना लगा रहा है। यहां जरूरत है अजनबी चेहरों से अलर्ट रहने की। वहीं राजधानी रांची में एक ऐसा गिरोह भी एक्टिव है जो लड़कियों के मोबाइल नंबर पता कर उन्हें वाट्सऐप में कनेक्ट कर पहले हाय-हेलो करता है, रिप्लाई मिलते ही लड़कियों को धीरे-धीरे अपने माया जाल में फांस लेता है। मौके-बेमौके शानदार और कीमती गिफ्ट भेंट कर लड़कियों का भरोसा जीत उसे वीडियो कॉल पर आने को मजबूर करता है। वीडियो कॉल पर आते ही आपत्तिजनक स्क्रीन शॉट ले लेता है, इसके बाद शुरू होता है ब्लैकमेलिंग का खेल। इस गैंग से जुड़े एक युवक के माया जाल में जकड़ एक विवाहिता आज की तारिख में गिरिडीह में ग्राहकों के लिये सेज सजा रही है। उसे बेच दिया गया। यह विवाहिता चतरा के इटखोरी की रहनेवाली है। अब वो ना मायके की रही और ना ही ससुराल की। दोनों ने उसे त्याग दिया। एक भूल उसकी जिंदगी को नरक बना गया। शेष जिंदगी तबाह और बर्बाद हो गई। इस विवाहिता के पति ने जब उस नंबर को टटोला तो पाया कि जिस नंबर से उसकी पत्नी को फोन आता था, वह सिम किसी और शख्स के नाम से था। वो बाहर का था। राजधानी रांची के CID की साइबर सेल साइबर क्रिमिनलों से बचने के लिये आम से लेकर खास तक को जगाने की दिशा में पंपलेंट तक बांटे।

साइबर क्रिमिनल फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप पर लोगों से युवती बनकर दोस्ती करते हैं। फेसबुक प्रोफाइल और व्हाट्सएप डीपी पर युवती का फोटो लगाते हैं। ज्यादातर सुंदर लड़कियों की तस्वीर लगाई जाती है। वहीं इनमें कुछ गोरी मेम भी होती हैं। फ्रेंड रिक्वेस्ट और मैसेज आने पर लोग उसे प्रोफाइल और डीपी देखते हैं। मैसेज की मदद से दोस्ती, नौकरी दिलाने और गिफ्ट भेजने का झांसा दिया जाता है। लोगों के झांसे से में आने पर अलग-अलग तरीके से ठगी और ब्लैकमेलिंग का शिकार बना लिया जाता है। ऐसे कई मामले अबतक देश में सामने आ चुके हैं।

इसे भी पढ़ें : पुलिस अफसरों को ED ना करे तलब, सरकार ने भेजा पत्र

इसे भी पढ़ें : जिला भ्रमण कार्यक्रम में गोड्डा पहुंचे CM हेमंत सोरेन, क्या बोल गये सुनें

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...