spot_img

मिड डे मील को लेकर DC रेस, एक अधिकारी का रोका गया वेतन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi: प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत पोषण वाटिका को और विकसित किया जायेगा। मध्याह्न भोजन योजना अंतर्गत किचन सह स्टोर को बेहतर बनाने पर जोर देने का आदेश दिया गया है। वहीं इस मद में आवंटित राशि का बेहतर इस्तेमाल करने को कहा गया है। यह आदेश रांची के DC राहुल कुमार सिन्हा ने दिया है। उन्होंने मिड डे मील के वितरण में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं करने और हर रोज BEEO स्कूल के प्रिसिंपलों के माध्यम से सुनिश्चित कराने को कहा गया है। वहीं हर सप्ताह सोमवार को मिड डे मील का पूरा डिटेल SMS करने को कहा गया है। जैसे अवशेष खाद्यान्न, कुकिंग कॉस्ट और जिस रोज स्कूलों में खाद्यान्न मिलता है, उसका डिटेल SMS करने को कहा गया है। DC राहुल कुमार सिन्हा आज जिला स्थापना समिति के जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी से जुड़े अपने मातहत आला अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। बैठक में में बुढ़मू सह खलारी के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को शोकॉज करते हुये उनके वेतन रोकने का निर्देश दिया गया। वहीं रांची के CSC मैनेजर को जाति प्रमाण पत्र की डाटा इंट्री अपडेट नहीं कराने पर फटकार लगाई गई।

रांची के DC राहुल कुमार सिन्हा ने गोदाम से खाद्यान्न प्राप्त करते हुए स्कूलों तक खाद्यान्न पहुंचाने का काम संवेदक द्वारा सुनिश्चित कराने को कहा है। MDM कार्य योजना बेहतर तरीके से चले, इसके लिये प्रखंड स्तर के स्कूलों में विशेष कार्यशाला का आयोजन कर ट्रेनिंग देने को कहा गया है। 598 विद्यालयों के किचन सह स्टोर मरम्मति का काम कराने के लिये सहायक अभियंता सम्रग शिक्षा अभियान राँची को निर्देश दिया गया है। छात्रवृत्ति के लिये जिन छात्रों का खाता नहीं खोला गया है, उनका खाता पोस्ट ऑफिस के माध्यम से खोलने को कहा गया है। यह जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधीक्षक को दी गई है। ICT लैब एवं स्मार्ट क्लास के लिए माह में एक बार निरीक्षण कर इसका संचालन अच्छे से हो यह सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। DC ने जिले में संचालित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के तहत नामांकन कराना सुनिश्चित कराने को कहा है। यह जिम्मेदारी भी रांची के जिला शिक्षा पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी को दी गई है। बैठक में रांची के जिला शिक्षा अधीक्षक आकाश कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अल्बर्ट बिलुंग, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती स्वेता भारती एवं जिला शिक्षा उपाधीक्षक कामेश्वर सिंह, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एवं सभी प्रखण्ड के शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, भारतीय पोस्टल सर्विस सहायक अधीक्षक अजय कुमार और अन्य कुछ अधिकारी शामिल थे।

इसे भी पढ़ें :हजारीबाग के जंगलों में रेड, क्या हाथ लगा… देखें

इसे भी पढ़ें :बच्चों को मोबाइल की जगह किताब दें : शिवम श्रीवास्तव

इसे भी पढ़ें :बड़ी संख्या में नियुक्त होंगे आयुष डॉक्टर : सीएम

इसे भी पढ़ें :बोकारो में लोगों को खुले में सोने की मनाही… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :अब BLO को ठगने में जुटे साइबर क्रिमिनल्स… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :खूंटी SDO को हाइवा से उड़ाने की कोशिश, क्या बोले DC… देखें

इसे भी पढ़ें :झारखंड में इस दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, देखें

इसे भी पढ़ें :Jharkhand Cabinet @17.04.2023 : जानें किन-किन एजेंडों को मिला ग्रीन सिग्नल

इसे भी पढ़ें :ओरमांझी में जिं’दा ज’ल गया ड्राइवर, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें : बिना हेलमेट वालों पर आफत, 1 महीने में 69 लाख का जुर्माना…

इसे भी पढ़ें : CM सम्राट ने सेना से मांगी मदद… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : पांच राज्यों में मतगणना, कहां-कौन आगे, किसने दिया सरप्राइज… जानें

इसे भी पढ़ें : उपराष्ट्रपति को CM हेमंत ने दी बधाई… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु में ‘विजय तूफान’, पहले ही चुनाव में TVK 100 पार…

spot_img

Related articles:

बिना हेलमेट वालों पर आफत, 1 महीने में 69 लाख का जुर्माना…

Bihar : पश्चिम चंपारण के बेतिया में अप्रैल महीने...

CM सम्राट ने सेना से मांगी मदद… जानें क्यों

Bihar : भागलपुर को उत्तर बिहार से जोड़ने वाला...

उपराष्ट्रपति को CM हेमंत ने दी बधाई… जानें क्यों

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने अपने आधिकारिक 'X'...

तमिलनाडु में ‘विजय तूफान’, पहले ही चुनाव में TVK 100 पार…

Kohramlive : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना ने...