spot_img

बड़ी संख्या में नियुक्त होंगे आयुष डॉक्टर : सीएम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में जहां आज से कुछ महीनों पहले आयुष चिकित्सकों की संख्या एक सौ से कम थी, वहीं आज आयुष चिकित्सकों की संख्या राज्य में एक हजार से ज्यादा है। पहले आयुष प्रक्षेत्र के लिए बजट मात्र 20 से 30 करोड़ रुपये हुआ करता था, वहीं हमारी सरकार ने आयुष प्रक्षेत्र को और मजबूती प्रदान करने के लिए अब 300 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया है। मेरा प्रयास रहता है कि जिन कार्यों से आम जनता को फायदा पहुंचे, वे कार्य प्राथमिकता के तौर पर किए जाएं। मौका था वर्ल्ड होम्योपैथी डे के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम का। इस कार्यक्रम को आयुष निदेशालय द्वारा मोरहाबादी के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित किया गया था। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि वर्तमान समय में कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां बहुत तेजी, ईमानदारी और मजबूती के साथ काम करने की जरूरत है। शिक्षा, स्वास्थ्य तथा आधारभूत संरचना ये सभी ऐसी सेक्टर हैं जहां पर काम सिर्फ कागजों पर नहीं बल्कि धरातल पर दिखनी चाहिए। विकासात्मक कार्यों का लाभ अधिक से अधिक राज्य की जनता को मिले यह सुनिश्चित करना हमारा लक्ष्य रहा है।

बड़ी संख्या में आयुष चिकित्सकों की हुई नियुक्ति

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि वर्तमान समय में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में होम्योपैथ व्यवस्था काफी कारगर और महत्वपूर्ण है। प्राचीन स्वास्थ्य व्यवस्था पद्धति को और मजबूती प्रदान करना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। पिछले कुछ महीनों में बड़ी संख्या में आयुष चिकित्सकों की नियुक्ति राज्य सरकार द्वारा की गई है। चिकित्सकों को राज्य सरकार का अभिन्न अंग बनाया गया है। राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था कैसे सुदृढ़ की जा सके इस निमित्त प्रतिबद्धता के साथ कार्य किए जा रहे हैं। स्वस्थ झारखंड, समृद्ध झारखंड की परिकल्पना को पूरा करने में हमारे आयुष चिकित्सकों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आयुष आंगनवाड़ी होम्योपैथिक किट वितरण की शुरुआत आज हो रही है। होम्योपैथिक किट की डिलीवरी किस प्रकार अधिक से अधिक की जा सके इस निमित्त बेहतर प्लानिंग कर काम करें। सीएम ने कहा कि राज्य में पीडीएस होल्डर एवं पेंशनधारियों तक भी आयुष दवाइयों की पहुंच बनाने की कार्य योजना तैयार की जाए। राज्य में एनीमिया बीमारी को लेकर हमारी सरकार चिंतित है। हम सभी लोगों को मिलकर एनीमिया मुक्त झारखंड बनाने की दिशा में बेहतर कार्य करने की जरूरत है। सीएम ने कहा कि झारखंड में महिलाओं तथा बच्चों के शरीर में खून की कमी की शिकायतें अधिक मिल रही हैं। इस साधारण सी बीमारी से ग्रसित होने का क्या कारण है यह तो मैं नहीं कह सकता, पर इस पर सुधार कैसे हो यह चिंतन और मंथन जरूर करनी चाहिए। हम और आप अगर ठान ले तो यह समस्या भी दूर की जा सकती है।

भौतिकवादी युग में आगे देखने के साथ-साथ पीछे भी देखने की जरूरत

सीएम ने कहा कि इस भौतिकवादी युग में सिर्फ आगे की नहीं देखनी चाहिए बल्कि प्राचीन व्यवस्थाओं को भी देखने की कोशिश करनी चाहिए। यह बात सही है कि पहले और अब में कई व्यवस्थाओं में काफी बदलाव हुए हैं। अब यह समझ पाना काफी कठिन है कि पहले का वक्त अच्छा था या आज का वक्त अच्छा है? मुख्यमंत्री ने कहा कि आप होम्योपैथ के महानुभव आज सभागार में उपस्थित हैं। आप सभी को पता है कि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था की क्या स्थिति है, इस विषय में बहुत ज्यादा मुझे कहने की आवश्यकता नहीं है। मुझे पूरा विश्वास है कि आप और हम सभी लोग मिलकर राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

सीएम सोरेन ने कहा कि पहली बार वर्ल्ड होम्योपैथिक डे के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मुझे सम्मिलित होने का मौका मिला है। ऐसे तो कई बार मैंने होम्योपैथ की दवाइयां उपयोग की है, पर होम्योपैथ व्यवस्था के अंदर की चीजों को जानने का मौका इस तरह के मंच में पहली बार मिला है।

झारखंड एडवांस प्लानिंग का स्टेट बन गया है : बन्ना गुप्ता

इस अवसर पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में स्वस्थ झारखंड, समृद्ध झारखंड बनाने का प्रयास निरंतर जारी है। राज्य से एनीमिया जैसी बीमारी के संकट को दूर करने का काम प्रतिबद्धता के साथ किया जा रहा है। अब झारखंड एडवांस प्लानिंग का स्टेट बन गया है। हमारी सरकार एडवांस प्लानिंग के साथ कार्य कर रही है। आने वाले दिनों में हम सब लोग मिलकर इस राज्य को उन्नत स्वस्थ एवं समृद्ध बनाएंगे।

नवाजे गये आयुष प्रक्षेत्र के डॉक्टर्स

मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने आयुष आंगनवाड़ी होम्योपैथिक किट का उद्घाटन एवं फर्स्टपैथी होम्योपैथी मैगजीन, फर्स्टपैथी होम्योपैथी सीएमई पोस्टर तथा सी केयर होम्योपैथिक पुस्तक का लोकार्पण किया। आयुष प्रक्षेत्र के डॉ रामजी सिंह, डॉ फजलुस समी, डॉ एम कुमार, डॉ रामजी यादव, डॉ सोमनाथ देव एवं डॉ राजीव रंजन सिन्हा को सीएम के हाथों नवाजा गया।

ये थे मौजूद

इस अवसर पर विकास आयुक्त-सह-अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग अरुण कुमार सिंह, निदेशक आयुष डॉ फजलुस समी, होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राम जी सिंह, होम्योपैथ प्रक्षेत्र के डॉ वीरेंद्र नाथ मौर्य, डॉ रजत द्विवेदी, डॉ आरपी सिंह, डॉ जितेंद्र कुमार सहित संबंधित विभाग के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : अब BLO को ठगने में जुटे साइबर क्रिमिनल्स… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : खूंटी SDO को हाइवा से उड़ाने की कोशिश, क्या बोले DC… देखें

इसे भी पढ़ें : थानेदार बदला तो बदली तस्वीर, पीड़िता को मिला इंसाफ…

इसे भी पढ़ें : सड़कों पर बढ़ता खतरा, गढ़वा में चिंता की घंटी…

इसे भी पढ़ें : पटना यूनिवर्सिटी में फूटा गुस्सा, छात्रों का आंदोलन तेज…

इसे भी पढ़ें : पानीहाटी में मां का दर्द बना शक्ति,  रत्ना देबनाथ बोली, लड़ाई अभी बाकी है…

इसे भी पढ़ें : बिना हेलमेट वालों पर आफत, 1 महीने में 69 लाख का जुर्माना…

spot_img

Related articles:

थानेदार बदला तो बदली तस्वीर, पीड़िता को मिला इंसाफ…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में गुजरे 6 महीने...

सड़कों पर बढ़ता खतरा, गढ़वा में चिंता की घंटी…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के समाहरणालय सभागार में सोमवार...

पटना यूनिवर्सिटी में फूटा गुस्सा, छात्रों का आंदोलन तेज…

Bihar : PHD नामांकन को लेकर पटना यूनिवर्सिटी के...

पानीहाटी में मां का दर्द बना शक्ति,  रत्ना देबनाथ बोली, लड़ाई अभी बाकी है…

Kohramlive : कोलकाता की बहुचर्चित आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज...

बिना हेलमेट वालों पर आफत, 1 महीने में 69 लाख का जुर्माना…

Bihar : पश्चिम चंपारण के बेतिया में अप्रैल महीने...