RANCHI : रांची जिला में साइबर अपराधी अब बूथ लेवल ऑफिसर से ठगी करने के प्रयास में हैं। साइबर अपराधियों द्वारा फ्रॉड कॉल कर बीएलओ से बैंक, एटीएम, आधार एवं ओटीपी से संबंधित जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि उनके बैंक अकाउंट से पैसों की निकासी की जा सके। रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने सभी BLO को सर्तक रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि फ्रॉड कॉल करनेवालों से किसी प्रकार की जानकारी शेयर न करें। अगर साइबर अपराधियों द्वारा उनके बैंक खाता, आधार, पैन कार्ड से संबंधित जानकारी या बैंक खाते से पैसों की निकासी की जाती है तो फौरन अपने एईआरओ या ईआरओ को लिखित में शिकायत करें। डीसी ने जिलावासियों से भी सर्तकता बरतने की अपील की गयी है।
इन मोबाइल नंबर से किया गया फ्रॉड कॉल
साइबर अपराधियों द्वारा मोबाइल नंबर 9387599045, 9504347177, 9748107183, 9387599045, 7381446188, 8969119824 से कॉल किया गया। खुद को ज़िला निर्वाचन कार्यालय का कर्मी और डाटा ऑपरेटर बता कर अपराधी ने बीएलओ से बैंक, एटीएम, आधार एवं ओटीपी की जानकारी मांगी। बीएलओ ने सर्तकता दिखाते हुए फौरन संबंधित कार्यालय के कर्मचारी को कॉन्फ्रेंस कॉल में लिया, जिसके बाद साइबर अपराधी की पोल खुल गयी और वो अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाया।
AnyDesk ऐप इंस्टॉल करने से बचे
सााइबर अपराधियों द्वारा ठगी के लिए AnyDesk App इंस्टॉल करने के लिए लिंक भी भेजा जा रहा है। लिंक पर क्लिक कर ऐप इंस्टॉल करने और ओटीपी प्राप्त करने के बाद मोबाइल का एक्सेस साइबर अपराधी करने लगते हैं और फिर साइबर ठगी को अंजाम देतेे हैं।
इसे भी पढ़ें : सस्ता हुआ खाने का तेल, देखें…
इसे भी पढ़ें : PPF Scheme में पैसा लगाने वालों की लगी लॉटरी…देखें
इसे भी पढ़ें : इन लोगों को अब फ्री में मिलेगा दाल, चीनी, नमक…देखें
इसे भी पढ़ें : जनधन खाताधारकों को मिलेंगे 10 हजार! केंद्र का तोहफा
इसे भी पढ़ें : SBI-ICICI-HDFC-PNB ग्राहकों के लिए RBI गवर्नर का ऐलान
इसे भी पढ़ें : फ्री राशन लेने के समय में सरकार ने किया बदलाव… देखें
इसे भी पढ़ें : बीयर के शौकीन लोगों के लिए बड़ी खबर, देखें क्या
इसे भी पढ़ें : अब नहीं भरना होगा Income Tax! केंद्र ने जारी किया गाइडलाइन…देखें










