HAZARIBAGH (SUNIL SAHU): NTPC पकरी बरवाडीह एवं बादम कोयला खनन परियोजना की महिला विंग जागृति महिला संघ ने वार्षिकोत्सव 2023 का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक शिवम श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलन के बाद माल्यार्पण कर किया। साल भर अपनी उपलब्धियों को दिखाने वाले इस मौके पर परियोजना के तमाम पदाधिकारी एवं उनके परिवार के लोग मौजूद थे। जागृति महिला संघ की सदस्यों ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए संगीत, नृत्य का अद्भुत प्रदर्शन किया। संघ के सदस्यों के अलावा बाल भवन के बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाते हुए एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दिए। इस कार्यक्रम में नृत्य, संगीत के अलावा खेल का भी आयोजन किया गया जिसमें पुरुष अधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परियोजना प्रमुख शिवम श्रीवास्तव ने कहा कि महिला क्लब ने पिछले साल बेहतरीन काम किया है। उन्होंने कहा कि वह बात चाहे एचआईवी बच्चों को विभिन्न प्रकार की सहायता प्रदान करने की बात हो या फिर ओल्ड एज होम में मूलभूत जरूरतों को पूरा करने की लेडीज क्लब ने हर मोर्चे पर शानदार काम किया है। उन्होंने कहा शायद इसी का परिणाम है कि संयुक्ता महिला क्लब, नई दिल्ली के द्वारा हमारी लेडीज क्लब को सभी एनटीपीसी परियोजनाओं में बेस्ट प्रो फॉर्मर का खिताब मिला।
परियोजना प्रमुख ने कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखें उन्हें मोबाइल के जगह पर किताब दें। उन्होंने आगे महिलाओं से विशेष आग्रह करते हुए कहा कि आप होम फाइनेंस की दिशा में जरूर ध्यान दें अगर आप ऐसा करेंगे तो निश्चित तौर पर यह आपके परिवार के साथ -साथ हमारे देश के लिए भी अच्छा होगा। इस मौके शिवम श्रीवास्तव के अलावा जागृति महिला संघ की अध्यक्षा मीनाक्षी श्रीवास्तव, एनटीपीसी के अधिकारीगण एवं लेडीज क्लब की अन्य सदस्य मौजूद रहीं।
इसे भी पढ़ें :बड़ी संख्या में नियुक्त होंगे आयुष डॉक्टर : सीएम
इसे भी पढ़ें :अब BLO को ठगने में जुटे साइबर क्रिमिनल्स… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :सरकारी कर्मी-पेंशनरों को ईद का तोहफा…देखें
इसे भी पढ़ें :Jharkhand Cabinet @17.04.2023 : जानें किन-किन एजेंडों को मिला ग्रीन सिग्नल
इसे भी पढ़ें :HDFC Bank का धमाकेदार ऐलान, देखें क्या
इसे भी पढ़ें :राजधानी पटना सहित 25 शहरों में हीट वेव का अलर्ट
इसे भी पढ़ें :जेल में बौराया अतीक का बेटा, क्या किया देखें…
इसे भी पढ़ें : अब BLO को ठगने में जुटे साइबर क्रिमिनल्स… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : खूंटी SDO को हाइवा से उड़ाने की कोशिश, क्या बोले DC… देखें






