लातेहार : Latehar में गणतंत्र दिवस पर खेल स्टेडियम में मुख्य समारोह हुआ। उपायुक्त अबु इमरान ने मुख्य समारोह स्थल पर झंडोतोलन किया और परेड की सलामी ली। उपायुक्त ने सबसे पहले देश के आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को नमन किया। उपायुक्त ने जिलेवासियों से जिले को विकास के पथ पर ले जाने के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।
जिलेवासियों को दिया संदेश
उन्होंने कहा कि जब हम एक विकसित क्षेत्र की परिकल्पना करते हैं, तो यह आवश्यक है कि विकास के ये आयाम क्षेत्र की सुदूरवर्ती गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और लाभ से वंचितों को विकास की योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने जिले में संचालित विकास योजनाओं की भी जानकारी दी और योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर जन सहयोग की अपील की।
इसे भी पढ़ें : Ambulance से भाई का शव लेकर जा रहा था, फिर जो हुआ…
Latehar में श्रेष्ठ कार्य करने वाले हुए सम्मानित
मौके पर पीडीजे विष्णुकांत सहाय, आरक्षी अधीक्षक प्रशांत आनंद, विधायक लातेहार बैद्यनाथ राम, डीएफओ रोशन कुमार समेत जनप्रतिनिधि मौजूद थे। मौके पर जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसे भी पढ़ें : Governor ने राजधानी में किया झंडोत्तोलन, समारोह में नहीं थे बच्चे-बुजुर्ग









