रांची : राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह हुआ। इसमें Governor द्रौपदी मुर्मू ने झंडोत्तोलन किया। इसके पूर्व उन्होंने परेड का निरीक्षण भी किया। समारोह में विभिन्न विभागों की निकाली गई झांकियां। कोरोना को ध्यान में रखकर परेड में स्कूली बच्चे शामिल नहीं हुए थे। बुजुर्गों को भी समारोह में शामिल नहीं होने दिया गया।
Governor ने दिया संदेश
झंडारोहण के बाद राज्यपाल ने कहा कि अब JPSC की सभी परीक्षाएं कैलेंडर के अनुसार आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि झारखंडवासियों के धैर्य और अनुशासन के साथ कोरोना योद्धाओं के सहयोग से झारखंड में कोरोना महामारी का कुप्रभाव काफी हद तक कम किया गया है। सरकार महिला सुरक्षा के प्रति सजग और गंभीर है। 181 हेल्पलाइन से हिंसा से पीड़ित महिलाओं को अविलंब सहायता प्रदान की जाएगी।
इसे भी पढ़ें : CM ने दुमका में फहराया तिरंगा, कहा- परिभाषित होगी नई स्थानीयता नीति
IPRD की झांकी को पहला पुरस्कार
मौके पर झांकी के माध्यम से विभिन्न विभागों ने अपनी उपलब्धियां और राज्य की गौरवमय तस्वीर पेश की। इस दौरान लगभग 10 विभागों की झाकियां निकाली गई। इनमें सूचना जनसंपर्क विभाग की झांकी को पहला पुरस्कार मिला । इसमें परमवीर चक्र विजेता शहीद अलबर्ट एक्का के योगदान को दिखाया गया था।
इसे भी पढ़ें : जानिये, पीएम ने क्यों कहा- झारखंड की बेटियां कमाल करती हैं
दूसरा पुरस्कार पेयजल स्वच्छता विभाग की झांकी को मिला। इसमें जल जीवन मिशन योजना को दिखाया गया। जबकि तीसरा पुरस्कार परिवहन विभाग की झांकी को मिला, सड़क दुर्घटना से बचाव का संदेश दिखाया गया था।गणतंत्र दिवस को लेकर रांची सहित पूरे राज्य में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए। सुरक्षाबलों की अतिरिक्त तैनाती रही। ट्रैफिक रूट में भी बदलाव किया गया था।
इसे भी पढ़ें : ADG मुरारी लाल मीणा और IG साकेत सिंह भी गणतंत्र दिवस पर होंगे सम्मानित, UP पुलिस ने झटके सबसे अधिक मेडल, देखें पूरी लिस्ट















