धनबाद : Ambulance से भाई का शव लेकर आसनसोल से यूपी जा रहे थे। भदोही जिले में एंबुलेंस एक कंटेनर से टकरा गई। इसमें पांच लोगों की हो गई दर्दनाक मौत। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। दर्दनाक घटना गोपीगंज थाना इलाके के माधोपुर अमवा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। यहां पहले से खड़े कंटेनर में पीछे से शव लेकर जा रही एंबुलेंस भिड़ गई।
फंदे से झूलता शव मिला था विपिन का
धनबाद जिले के पंचेत में बीसीसीएल सीवी एरिया 12 के दहीबाड़ी के असिस्टेंट मैनेजर विपिन कुमार का आसनसोल से शव ले जा रही एंबुलेंस उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में कंटेनर से टकरा गई। सड़क हादसे में दो ड्राइवर, विपिन के चाचा, बड़े भाई सहित दहीबाड़ी के सेफ्टी अफसर प्रकाश बरुआ की मौत हो गई। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ निवासी विपिन कुमार (30) बराकर के आनंद कांप्लेक्स के कमरे में फंदा झूलता शव मिला था। पोस्टमार्टम के बाद शव को चितौड़गढ़ लेकर परिजन जा रहे थे।
इसे भी पढ़ें : CM ने दुमका में फहराया तिरंगा, कहा- परिभाषित होगी नई स्थानीयता नीति
Ambulance कंटेनर से भिड़ गई
मौत की सूचना पर उसके बड़े भाई नवनीत सिंह दिल्ली के मित्र राजवीर के साथ आसनसोल से प्राइवेट एंबुलेंस पर भाई के शव को लेकर आसनसोल निवासी राकेश समेत एंबुलेंस के दो चालकों के साथ अपने घर चितौड़गढ़ राजस्थान जा रहे थे। एंबुलेंस जैसे ही माधोपुर अमवा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंची। वहां पहले से खड़े कंटेनर में पीछे से घुस गई। इस दौरान आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एनएचआई की टीम ने क्रेन की मदद से बुरी तरह से फंसी एंबुलेंस को किसी तरह खींचकर बाहर निकाला।
इसे भी पढ़ें : Governor ने राजधानी में किया झंडोत्तोलन, समारोह में नहीं थे बच्चे-बुजुर्ग
इसमें सवार पांचों युवकों की दर्दनाक मौत हो चुकी थी। पुलिस परिजनों को सूचना देकर शव को कब्जे में लेकर परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। वहीं सबसे दुखद रहा कि मृतक विपिन का शव ले जा रहा नवनीत सिंह दोनों सगे भाई थे। नवनीत मृतक से बड़ा था। वे दो ही भाई थे।








