Jamshedpur (Vinod Kesri) : स्टेप इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड में रोज की तरह 8 फरवरी को भी दो गार्ड ड्यूटी पर तैनात थे। देर रात अचानक से 6 से 8 की संख्या में डकैत आ धमके। दोनों गार्ड को बंधक बनाकर पहले पीटा, फिर गोदाम में रखे 550 किलो अल्यूमिनियम तार एक 407 ट्रक में लोड कर फरार हो गये। 9 फरवरी की सुबह डकैती कांड का खुलासा उस वक्त हुआ जब कंपनी के स्टोर में कर्मी पहुंचे। जो कुछ देखा दंग रह गये। दोनों गार्ड बंधे पड़े थे। वहीं स्टोर से 550 किलो तार समेत कई सामान गायब थे। यह कंपनी जमशेदपुर के गालूडीह थाना क्षेत्र के एनएच- 18 के पास है। डकैती की सूचना जमशेदपुर पुलिस कप्तान एम तमिलवाणन तक पहुंची। उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया। रूरल एसपी नाथु सिंह मीना की देखरेख में घाटशिला एसडीपीओ के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन किया गया। मामले की जांच में जुटी टीम को डकैतों का लोकेशन पश्चिम बंगाल का मुर्शिदाबाद मिला।
तुरंत पुलिस टीम वहां पहुंची और लोकल पुलिस की मदद से जिले के रानीतला और कुंडी से 5 अपराधियों को दबोच लिया। गिरफ्तार अपराधियों में 3 डकैती कांड में शामिल थे। वहीं दो अभियुक्त सामान खरीददार। पुलिस ने डकैती की गई सामानों को भी बरामद कर लिया। वहीं, सामान ले जाने वाले 407 ट्रक नंबर WB-57A-8901 को पुलिस ने जब्त कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में तारिकूल शेख, सारिकुल शेख, सद्दाम हुसैन, मासूम मंडल और ग्यासुद्दीन शेख शामिल है। सुनें क्या बोले रूरल एसपी नाथु सिंह मीना…
Read More : बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां देखें टॉपरों का लिस्ट
Read More : कस्टमर्स के लिए न्यू Boat Wave Pro 47 वॉच लॉन्च , देखिए Live Cricket Scores, जानिए अन्य खूबियां
Read More : Holi पर ‘Gerua’ रंग में रंगा Ola Scooter, जानिए कब खुल रही परचेज विंडो
Read More : LIC पॉलिसी होल्डर्स 25 मार्च तक करा लें ये काम, वरना…
Read More : ATM से पैसे निकालने के नियम बदले, जानिए क्या है नया, वरना फंस जाएंगे पैसे…
Read More : जवान बेटे की हो गई हत्या, जानिये रो-रोकर क्या कह रही मां
Read More : रांची में कार में मिली युवक की लाश, घरवाले बोले…








