रामगढ़ : तिलक समारोह की खुशी उस समय मातम में बदल गई, जब वहां Coffee मशीन का सिलेंडर फट गया। इसमें कॉफी मशीन के ऑपरेटर की जान चली गई और आधे दर्जन लोग घायल हो गए। मृतक ऑपरेटर का नाम राजू यादव है। घटना जिले के वेस्ट बोकारो की ड्राइवरहाट डिस्पेंसरी कॉलोनी में घटी। घटना के बाद तिलकोत्सव कार्यक्रम में गीत-संगीत का माहौल चीख-चीत्कार में बदल गया।
टिस्कोकर्मी के घर हुआ हादसा
हादसा टिस्कोकर्मी अमरजीत प्रसाद के घर में हुआ। उनके इंजीनियर पुत्र शशि कुमार, जो टिस्को में ही काम करते हैं, की शादी को लेकर तिलक कार्यक्रम चल रहा था। वहीं क्वार्टर के बाहर डिस्पेंसरी के बगल में कार पार्किंग वाले गैरेज में मेहमानों के लिए कॉफी मशीन लगाई गई थी। अचानक कॉफी मशीन के सिलेंडर में बहुत तेज ब्लास्ट हुआ। इसमें कॉफी मशीन ऑपरेटर कटकमसांडी निवासी 38 वर्षीय राजू यादव खून से लथपथ हो गया। उसे फौरन टाटा स्टील मुख्य अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बचाने का काफी प्रयास किया, पर वह नहीं बच सका।
इसे भी पढ़ें : लालू को जमानत नहीं, 11 December तक करना होगा इंतजार
Coffee मशीन का वेटर भी गंभीर रूप से घायल
वहीं गंभीर रूप से घायल वेटर अजीत कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया। घटना में एक महिला, तीन बच्चे सहित दो और लोग घायल हो गए। उनका इलाज टाटा स्टील मुख्य अस्पताल में हुआ। सभी की हालत खतरे से बाहर है।
इसे भी पढ़ें : सांसद PN Singh को जान का खतरा, पुलिस ने किया सचेत






