पलामू : पलामू ACB की टीम ने की बड़ी कार्रवाई। गढ़वा जिले के गढ़वा सदर प्रखंड की कोरवाडीह पंचायत के मुखिया शरीफ अंसारी को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। मुखिया एक योजना बिल पर हस्ताक्षर करने के एवज में एक लाभुक से चार हजार रुपये घूस पैसे की डिमांड कर रहे थे। इसी की शिकायत उक्त लाभुक ने एसीबी की टीम से की। फिर एसीबी ने यह कार्रवाई की।
इसे भी पढ़ें : लालू को जमानत नहीं, 11 December तक करना होगा इंतजार
ACB की कार्रवाई : लाभुक बार-बार कर रहा था इनकार
मुखिया द्वारा घूस मांगने पर लाभुक बार-बार पैसे नहीं होने की बात कह रहा था। किंतु मुखिया नहीं माने और बिना पैसा लिये हस्ताक्षर करने को तैयार नहीं थे। अंत में लाभुक ने थक हार कर इसकी शिकायत पलामू एसीबी में की थी।
इसके बाद शहर के नवादा मोड़ पर एसीबी की टीम ने घूस लेते मुखिया को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। मुखिया को गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम अपने साथ उन्हें पलामू ले गई।
इसे भी पढ़ें : सड़क हादसे में Chief Justice के एस्कॉर्ट के दो जवान घायल















