spot_img
spot_img

सांसद PN Singh को जान का खतरा, पुलिस ने किया सचेत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • पुलिस ने कहा सांसद से कहा, सीसीटीवी कैमरा लगवा लीजिए
  • पीएन सिंह ने कहा, पुलिस बताए किससे है खतरा

धनबाद : धनबाद के सांसद PN Singh को जान का खतरा, पुलिस ने किया सचेत। पुलिस ने उनसे कहा कि अपने घर में सीसीटीवी कैमरा लगवा लें। अनहोनी की स्थिति में कैमरे से मदद मिलेगी। इस पर झारखंड प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष पीएन सिंह ने कहा कि उनका किसी से बैर नहीं। 25 साल से एमएलए, मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और अब धनबाद का सांसद हूं। पुलिस को बताना चाहिए कि किससे खतरा है मुझे?

क्या है मामला

तीन दिन पहले धनसार थाना की एक महिला अधिकारी सांसद पीएन सिंह के घर पहुंची। उसने सांसद के आवासीय कार्यालय में उपस्थित लोगों से कहा कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। सांसद को बोल कर लगवा लिया जाये। इसके बाद गुरुवार को धनसार थाना प्रभारी ने सांसद को फोन कर सीसीटीवी कैमरा लगवाने को कहा। धनबाद के सांसद पीएन सिंह का घर धनसार थाना क्षेत्र के धनसार में है। हालांकि सांसद के पूछने पर भी थानेदार ने नहीं बताया कि किससे खतरा है?

इसे भी पढ़ें : लालू को जमानत नहीं, 11 December तक करना होगा इंतजार

PN Singh ने कहा, सीसीटीवी से खतरा कैसे टलेगा, बताए पुलिस

लोकसभा में धनबाद क्षेत्र का तीसरी बार प्रतिनिधित्व कर रहे सांसद पीएन सिंह ने कहा है कि 1995 में पहली बार विधायक बना। इसके बाद से लगातार विधायक और सांसद हूं। मेरा किसी से बैर नहीं है। पुलिस को बताना चाहिए कि किससे खतरा है?  इसके पुलिस ने कभी नहीं बताया कि खतरा है, जहां तक सीसीटीवी कैमरा लगाने का सवाल है तो इससे खतरा टल तो नहीं जाएगा। अपराध से पहले अपराधी भी नहीं पकड़े जाएंगे। हां, अपराध के बाद अपराधी को पहचानने और पकड़ने में जरूर मदद मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें : शराब दुकान से एक लाख की लूट, Firing में बचा दुकानदार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...

ससुराल जा रहे युवक से लूटमा’र, CCTV खंगाल रही पुलिस…

Giridih : गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर रविवार को उस वक्त...

गढ़वा जेल में योग दिवस के बाद लगी ‘जेल अदालत’…

Garhwa : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गढ़वा के...