spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड में अपराध पर ऐसे लगेगा लगाम, अनुसंधान की बढ़ेगी गुणवत्‍ता, डीजीपी ने खींचा खाका

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi: अपराध पर लगाम लगाने और जांच की गुणवत्‍ता में सुधार लाने का पूरा खाका खींच लिया गया है। डीजीपी नीरज सिन्‍हा ने राज्यस्तरीय इकाई के प्रमुख डीआईजी अपराध अनुसंधान विभाग और जिला स्तरीय इकाई की देखरेख के लिए जिले के पुलिस कप्‍तान को जिम्‍मा सौंपा है। राज्य स्तरीय अपराध अनुसंधान इकाई में डीआईजी के अलावा एसपी अपराध अनुसंधान विभाग, डीएसपी अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय, अपराध अनुसंधान विभाग के इंस्पेक्टर और अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय के इंस्पेक्टर टीम का हिस्सा होंगे। वहीं जिला स्तरीय इकाई में जिले के एसपी के अलावा डीएसपी मुख्यालय, विशेष अनुसंधान पदाधिकारी, कोर्ट पदाधिकारी, जेल नोडल अफसर, कोर्ट नोडल और कोर्ट मालखाना के पदाधिकारी को शामिल किया गया है।
इकाई के तहत प्रत्येक थाने में एक कोर्ट नोडल पदाधिकारी की पोस्टिंग होगी। इस अधिकारी का काम थाने से संबंधित सभी न्यायालयों के कार्यों को निष्‍पादित करना होगा। इसके अलावा लोक अभियोजकों के साथ समन्वय स्थापित कर कोर्ट केसेज को समय पर निष्पादित करने की जिम्मेवारी भी होगी। सजायाफ्ता या रिहा होने वाले अपराधियों पर कार्रवाई से संबंधित जानकारी इन्हें वरीय पदाधिकारियों को देना होगा। सभी कोर्ट नोडल अफसर संबंधित जिले के कोर्ट अफसर के अधीन काम करेंगे। इनका काम अभियोजन से संबंधित सभी आंकड़ों को एकत्र कर जिला स्तरीय इकाई को उपलब्ध कराना होगा। प्रत्येक थाने में लंबित कांडों के अनुसार विशेष अनुसंधान पदाधिकारी भी नियुक्त होंगे। पुलिस अधीक्षक की अनुमति से विधि व्यवस्था के कामकाज में इन्हें लगाया जाएगा। पुराने और बहुत अर्से से लंबित आपराधिक मुकदमों का अनुसंधान भी करेंगे। अनुसंधान और अपराध नियंत्रण के कामकाज को भी देखेंगे।

इसे भी पढ़ें : JEE Main परीक्षा की तारीखें बदली, यहां देखें नया शेड्यूल

इसे भी पढ़ें : गर्मी ने तोड़ा 121 साल का रिकॉर्ड, इन बातों का रखिए ख्याल, नहीं पड़ेंगे बीमार

इसे भी पढ़ें :

बारिश में भी नहीं थमे कदम, विधानसभा गेट नंबर-1 पर छात्रों का हुजूम…

Ranchi : बारिश की बूंदें गिरती रहीं, लेकिन झारखंड...

झारखंड छात्र आंदोलन में राहुल गांधी की एंट्री, बोले, बल प्रयोग गलत…

Ranchi: JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

विधानसभा के करीब पहुंचा छात्रों का हुजूम, आंसू गैस के गोले दागे गये… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान स्थिति लगातार...

DC की फोटो लगाकर साइबर ठगों ने बनाया फर्जी WhatsApp…

Garhwa : अगर आपके WhatsApp पर गढ़वा के DC...

जिसे दुनिया देखने का हक था, उसे जुमार नदी में बहा दिया…

Ranchi : जिस मासूम ने अभी दुनिया की रोशनी...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: