Lohardaga (Pawan Thakur) : महज 12 साल की उमर में ही बंदूक थाम जंगल में इंट्री पाने वाले सूरजनाथ खेरवार ने सरेंडर कर दिया। किशोर अवस्था में भाकपा माओवादी संगठन से नाता जोड़ने वाले सूरजनाथ का नाम तब चर्चा में आया, जब उसने बालिग होते ही 4 पुलिस जवानों को गोलियों से भून डाला। इसके बाद वह लगातार आतंक की गाथा लिखने लगा। सूरजनाथ खेरवार को पार्टी में एरिया कमांडर का तमगा मिला। उसके खिलाफ लोहरदगा, लातेहार और गुमला के थानों में मर्डर, लूट, रंगदारी, अपहरण और पुलिस पार्टी पर हमला के 8 संगीन मामले दर्ज हो गये। हाल ही में पुलिस ने उग्रवादियों और माओवादियों के खिलाफ विशेष अभियान “डबल बुल” चलाया। पुलिस की बढ़ती दबिश को देखते हुये माओवादी जंगल छोड़कर इधर-उधर भागने लगे। डर से सूरजनाथ बूढ़ा पहाड़ चला गया। मगर वहां संगठन की हालत देखकर वह असहज मजसूस करने लगा।
9 मार्च को संगठन छोड़कर गांव भाग आया। पुलिस के डर और परिवार वालों के कहने पर आज सूरजनाथ खेरवार ने हथियार डाल दिया। सूरजनाथ ने लोहरदगा डीसी और पुलिस कप्तान प्रियंका मीणा के समक्ष आत्मसमर्पण किया। सूरजनाथ खेरवार लोहरदगा के पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल गांव का रहनेवाला है। उसके पिता का नाम बालकिशुन खेरवार है। सरेंडर के बाद सूरजनाथ ने बताया कि 2013-14 में रवींद्र गंझू के दस्ते में शामिल हो गया था। संगठन में नकूल यादव और सुधाकरण रेड्डी जैसे बड़े माओवादियों के साथ भी उसने काम किया है। लोहरदगा एसपी प्रियंका मीणा ने छोटे-बड़े उग्रवादियों और माओवादियों को चेताया है कि वह जल्द से जल्द सरेंडर करें, नहीं तो मारे जाएंगे।
इसे भी पढ़ें : Laung Laachi का भोजपुरी वर्जन रिलीज, गजब बवाल मचा रही Akshara Singh
इसे भी पढ़ें : 10वीं पास के लिए Railway में निकली बंपर Vacancy, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी
इसे भी पढ़ें : 2999 में खरीदिए 26,999 रुपये की वॉच, Samsung Galaxy S22 सीरीज दे रहा ऑफर
इसे भी पढ़ें : Koo का यूजर हैं तो ध्यान दें, इस तरह प्राप्त कर सकते हैं ‘Yellow Tick’, कोई बाध्यता नहीं
इसे भी पढ़ें : ग्राहकों को लगा बड़ा झटका!, PNB ने सेविंग्स अकाउंट पर घटाई ब्याज दरें, इस तारीख से नए नियम लागू
इसे भी पढ़ें : Akshara Singh का #LaungLaachi का पोस्टर रिलीज, गजब की…
इसे भी पढ़ें : ‘बेचे बलमुआ अनार’…. तहलका मचा रहा Shilpi Raj और Mahi Srivastava का यह गाना
इसे भी पढ़ें : “सैया जी के वेट से बुलेट करे ठांय-ठांय”… धमाल मचा रहा Akshara Singh का यह गाना












