spot_img
spot_img
spot_img

गर्मी ने तोड़ा 121 साल का रिकॉर्ड, इन बातों का रखिए ख्याल, नहीं पड़ेंगे बीमार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk : भारत के कई राज्यों में गर्म हवाएं यानी लू (Heat Wave) चल रही है।  मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि देश में इस साल तापमान में बढ़ोतरी ने गर्मी का 121 साल का रिकॉड तोड़ दिया है। मौसम विभाग ने कहा कि उत्‍तर और मध्‍य भारत में फिलहाल लू और गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।  मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पूरा अप्रैल महीना सूखा रहने की संभावना है। उत्तर भारत के इलाकों में अप्रैल के पहले सप्ताह में लू यानी हीट वेव (Heat Wave) की स्थिति बनी रहेगी।

गर्मियों के मौसम में खान-पान का सही ख्याल ना रखने के बहुत बुरे परिणाम हो सकते हैं।  इसमें डीहाइड्रेशन, स्किन बर्न, फीवर और हीट स्ट्रोक आपकी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं।  आइए आपको बताते हैं कि गर्मी के मौसम में आप कैसे अपनी सेहत का ख्याल रख सकते हैं।

गर्मी में खूब पानी पीएं

गर्मी में आपके शरीर को ऐसे खाने की जरूरत होती है जो पानी और इलेक्ट्रोलाइट से भरपूर हों।  यानी एक ऐसी डाइट जो पूरे दिन हमारे एनर्जी लेवल को मेंटेन रख सके।  इसके लिए आप अजवाइन, पालक, खीरा या सलाद जैसी चीजें खा सकते हैं। एक्सपर्ट मानते हैं कि गर्मी को सिर्फ हाइड्रेशन से हराया जा सकता है।  इसलिए शरीर में पानी की कमी ना होने दें। गर्मी से बचने के लिए गर्मियों में पानी पीना बहुत जरूरी है।  जब आपको खूब पसीना आता है तो वो या तो एक्सरसाइज के कारण आता है या फिर गर्मी के।  ऐसे में पानी पीना और जरूरी हो जाता है।

अगर आपसे सादा पानी नहीं पिया जा रहा है तो इसमें नींबू, संतरे के स्लाइस या पुदीने की पत्तियां डालकर पी सकते हैं।  ये चीजें गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने का काम करती हैं।  इसके अलावा आप नारियल पानी भी पी सकते हैं।  पानी, हरी सब्जियां और फलों का सेवन ना सिर्फ आपकी बॉडी को हाइड्रेट रखेगा, बल्कि पर्याप्त एनेर्जी भी देगा।

ऐसे कई फल और हरी सब्जियां हैं जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है। इसमें खीरा, तरबूज, संतरा, बंदगोभी, टमाटर, गाजर, हरी पत्तेदार सब्जियां, खरबूजा, स्ट्रॉबेरी और शिमला मिर्च जैसी तमाम चीजें शामिल हैं। आप इन चीजों को धोकर खा सकते हैं या इनका जूस, स्मूदी और शेक बनाकर पी सकते हैं।  इसके अलावा तुलसी की पत्तियों का पानी, जौ का पानी, बटरमिल्क, आइस ग्रीन टी और नींबू पानी भी आपको बड़ी राहत देगा।

बॉडी के कूलिंग प्वॉइंट्स को जानें

अगर आप गर्मी से परेशान हैं तो बॉडी के कूलिंग प्वॉइंट्स को जानें. हाथ की कलाई और गर्दन बॉडी के सबसे कूलिंग प्वॉइंट माने जाते है। इन हिस्सों में बर्फ रखकर आप टॉवल से रैप कर लें।  कुछ ही देर में बॉडी का टेम्प्रेर कूल डाउन हो जाएगा।

क्या ना खाएं?

गर्मी के मौसम में शरीर को डीहाइड्रेशन से बचाने के लिए कैफीन, चाय, कॉफी या एल्कोहल के अतिरिक्त सेवन से बचें।  बाजार में मिलने वाले पैकेटबंद शुगर मिक्स जूस से भी दूर रहें।  ज्यादा नमक वाला खाना ना खाएं।  मसालेदार, एसिडिक, ऑयली और हाई कैलोरी वाली चीजें खाने से बचें।  इस मौसम में खाना आसानी से खराब हो जाता है, जिससे फूड पॉइजनिंग भी हो सकती है।  हाई प्रोटीन वाली चीजें खाने से बचें। अगर किसी वजह से आपको हाई प्रोटीन डाइट लेनी पड़ रही है तो दिन में 5 से 6 गिलास पानी पीकर उसे बैलेंस करने की कोशिश करें

एलोवेरा- एलोवेरा सनबर्न के लिए इस्तेमाल होता है. इसमें मौजूद कूलिंग प्रॉपर्टी लू से बचाती हैं. गर्मी में बाहर निकलने से पहले इसका इस्तेमाल करें.

ये खबर रिसर्च के दावों पर है, Kohramlive. com  इसकी पु‍ष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर या एक्सपपर्ट की सलाह जरूर ले लें। 

इसे भी पढ़ें :  जेल में “माननीय” कर रहे मौज, देखिये छापेमारी में क्‍या-क्‍या मिला…

इसे भी पढ़ें : पहली ही बार ठोक डाला था 4 पुलिसवालों को, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : सु साइड करने की फिराक में है दुखी तब्‍बसुम, देखें क्‍यों…

इसे भी पढ़ें : नाबालिग का किया था किडनैप, देखिये उसका क्‍या हुआ हाल 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस CM का अंदाज देख लोग बोले, ‘यही है जनता का नेता’… देखें वीडियो

Kohramlive : तमिलनाडु के CM विजय नई सरकारी बसों...

भेड़ा पुल पर पुलिस का एक्शन, नाकाम हो गया ये खेल…

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नशामुक्त झारखंड अभियान...

विनाश का तांडव, एक साथ चली गई 169 लोगों की जान…

Kohramlive : कभी-कभी प्रकृति एक ऐसा प्रहार करती है,...

रिम्स के नये डायरेक्टर होंगे ये, आदेश जारी…

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के...

“नशा नहीं, नई दिशा चाहिये, ” मंत्री बोले, बख्शा नहीं जायेगा…

Ranchi : झारखंड सरकार के राज्यव्यापी नशा मुक्ति जागरूकता...