Godda : टेलीग्राम और शेयर बाजार में 85 हजार रुपये गंवा देने के बाद अनिकेत कुमार उर्फ सन्नी ने ऐसी झूठी कहानी रची कि झारखंड पुलिस से लेकर बिहार पुलिस तक हैरान और परेशान हो गई। अनिकेत ने अपने घर तक यह खबर भिजवा दिया कि उसका अपहरण कर लिया गया है। अनिकेत वर्त्तमान में रांची के धुर्वा में रहता है। वैसे वह मूल रूप से बांका धोरैया थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव का रहनेवाला है। वह बीते 15 अक्टूबर को रांची से गोड्डा होते हुये अपने गांव महमदपुर जाते समय गायब हो गया। इस संबंध में मोतिया ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस को पता चला कि मोतिया के डूमरिया पुल के पास से उसका अगवा होने की बात है।
गोड्डा पुलिस कप्तान नाथु सिंह मीणा ने इसे गंभीरता से लिया। गोड्डा के SDPO जेपीएन चौधरी के नेतृत्व में इंस्पेक्टर मधुसूदन मोदक की देखरेख में गठित टीम ने कथित रूप से अपहृत अनिकेत उर्फ सन्नी को सही-सलामत खोज निकाला। वह जसीडीह रेलवे स्टेशन के पास मिला। उसकी बाइक और मोबाइल भी खोज निकाली गयी। अनिकेत ने पुलिस को क्या बताया, बता गये SDPO जेपीएन चौधरी, सुनें…
इसे भी पढ़ें : रोटी और कपड़ा के बाद अब मिलेगा घर : सीएम हेमंत
इसे भी पढ़ें : घर से निकलते ही कांप उठती हैं यह महिलायें… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : झारखंड में 23 IPS इधर से उधर, कुमार गौरव बनें रांची के नये ट्रैफिक एसपी
इसे भी पढ़ें : ‘ए राजा! तुम कहां हो, तेरी मां पुकार रही है’… देखिये रूह कंपाने वाला वीडियो
इसे भी पढ़ें : नेपाल से तीर्थ यात्रा पर निकले, पत्नी के सामने निकला दम… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : म*रा समझ कर लड़की को छोड़ा, होश आया तो हिल गई पुलिस…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में 23 IPS इधर से उधर, कुमार गौरव बनें रांची के नये ट्रैफिक एसपी
इसे भी पढ़ें : रांची की इंद्राणी रॉय के माथे सजा मुकुट, मिसेज क्वीन का मिला ताज… देखें वीडियो








