Ranchi : वो लड़की खुद से ज्यादा अपने दोस्तों पर भरोसा करती थी। दोस्तों के कहने पर वह उन लोगों के साथ घूमने निकल पड़ी। शैतान-हैवान दोस्तों के नापाक इरादो को वह भाप न सकी। हैवानों ने उसके देह को रौंद डाला। वहीं उसे मरा समझकर सब भाग निकले। पीड़िता रात भर वीरान जगह पर बेहोश पड़ी रही। सुबह उसे जब होश आया तो किसी तरह घर पहुंची। घर में किसी को कुछ नहीं बताया और जैसी थी उसी हालत में सीधे पैदल थाना पहुंच गई। उसके बदन पर खून के धब्बे इस बात के गवाह थे कि उसके तन-मन में कितना गहरा जख्म दिया गया है। पुलिस भी तुरंत सब कुछ समझ गई। हरकत में आई पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुये गैंगरेप में शामिल 6 दरिंदों को धर दबोचा। इसमें पांच नाबालिग और एक बालिग है। यह सनसनीखेज वारदात राजधानी रांची के इटकी थाना क्षेत्र में हुई।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह बीते 15 अक्टूबर को घूमने के ख्याल से कुछ दोस्तों के साथ लोहरदगा गई थी। रात में वापस इटकी रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां वह और उसका सिर्फ एक दोस्त रह गया। कुछ देर बाद उसके दोस्त ने फोनकर अपने एक दोस्त को बुलाया। उसने उसे अपने दोस्त ने स्कूटी में बैठाकर भेज दिया। वह उसे इटकी के विंधानीपतरा जंगल के पास ले गया। कुछ देर बाद पांच अन्य लड़के भी वहां पहुंच गये जहां उसकी दोस्त बैठी हुई थी। उसके बाद बारी-बारी से नाबालिग के साथ गैंगरेप किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना गुनाह कबुल कर लिया गया। पीड़िता को अस्पताल भेजा गया।
इसे भी पढ़ें :महिला को जिंदा ज*लाया, चश्मदीद बेटा यह बता गया…
इसे भी पढ़ें :घर से निकलने से पहले देख ले यह ट्रैफिक रूट…
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन इलाकों में आज बारिश… जानें
इसे भी पढ़ें :बालू को लेकर DC ने सुनाया यह फरमान…
इसे भी पढ़ें :मां छिन्नमस्तिका मंदिर का अद्भुत नजारा, गजब की आस्था… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :ब्रेक नहीं लग रहा, अब क्या करें भईया… और फिर
इसे भी पढ़ें :खुदा का शुक्र है कि तीन स्कूली बच्चे बच गये, वैन खाक… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :WhatsApp पर आया नया अपडेट, जानें…
इसे भी पढ़ें : वैष्णो देवी का अद्भुत नजारा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : जागो मां जागो : दुर्गा पूजा पर कोहराम लाइव की विशेष पेशकश
इसे भी पढ़ें : यो-यो का धमाकेदार गाना, इंटरनेट पर मचा रहा तहलका, देखें












