spot_img
spot_img
spot_img

घर से निकलते ही कांप उठती हैं यह महिलायें… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची में हीरे-सोने की चेन पहनने वाली खासकर महिलाओं में बहुत डर-भय समा गया है। घर से निकलने से पहले ज्यादातर चेन उतार देती है, वहीं, जिनके गले में मंगलसूत्र है, वह केवल पल्लू से ढंक बाहर निकलती  है। हालत इतनी खराब हो गई है कि अब घर के आंगन से लेकर रोड तक सेफ नहीं। घर के बुजुर्ग से लेकर बेटा-बेटी तक कई बार टोक जाते, चेन का ख्याल रखना। मालती तो एक रोज खींज गई अपनी सासू मां पर, उसके मुख से हौले से निकला कभी यह नहीं बोलती, अपना ख्याल रखना। मधु तो ठीक से चल-फिर भी नहीं पाती। घर के आंगन में बैठी थी। उसके गले से भी चेन छिन ली गयी। सदर थाना में केस दर्ज है। मधु के साथ दो बार ऐसा हो चुका है। आखिर चिंता लाजिमी है, आज एक बार फिर राजधानी में गले से चेन झपट भाग निकलने की तीन वारदातें हो गई। अरगोड़ा में एक विवाहिता पूनम के गले से मंगलसूत्र झपट लिया गया। पूनम देवी अपने बच्चे को स्कूल से लेकर घर लौट रही थी। स्कूटी सवार दो बदमाशों ने यह कांड किया। वहीं लोअर बाजार इलाके में आई प्रमिला देवी से उसकी चेन कांटा टोली के पास छिन ली गई। वह अपने बेटे के साथ किसी काम से रांची आई थी। बाइक सवार दो उचक्कों ने यह कांड किया। वहीं मेन रोड में CRPF के एक जवान से सोने की चेन छिन ली गई। इस पहले जवान और कुछ टेम्पो चालकों में आपस में मारपीट हुई थी। चुटिया थाना में केस दर्ज कराया गया है।

इसे भी पढ़ें : 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका…

इसे भी पढ़ें : बच गई 150 पैसेंजर्स की जान… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : घर से निकलने से पहले देख ले यह ट्रैफिक रूट…

इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन इलाकों में आज बारिश… जानें

इसे भी पढ़ें :बालू को लेकर DC ने सुनाया यह फरमान…

इसे भी पढ़ें :मां छिन्नमस्तिका मंदिर का अद्भुत नजारा, गजब की आस्था… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :ब्रेक नहीं लग रहा, अब क्या करें भईया… और फिर

इसे भी पढ़ें :खुदा का शुक्र है कि तीन स्कूली बच्चे बच गये, वैन खाक… देखें वीडियो

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...