spot_img
spot_img
spot_img

Bihar News: मौसेरा भाई का खू*न खौला, फिर कर डाला भयानक कांड… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिट्टू अपने चाचा-चाची के घर में रहता था। वो नौंवी कक्षा में पढ़ता था। उसके पापा सुधीर कुमार का दिल्ली में अपना कारोबार है। बिट्टू अपनी चाची से यह बोलकर घर से निकला कि वो अपने एक दोस्त के बर्थडे पार्डी में शामिल होने जा रहा है। उस रात फिर बिट्टू घर नहीं लौटा। घबराई चाची ने दूसरे दिन सुबह 9 बजे बिट्टू को फोन किया। बिट्टू ने उनसे कहा कि चाची ट्यूशन पढ़ घर लौट आयेंगे। इसके बाद बिट्टू का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। घर के सारे लोग घबड़ा गये। बिट्टू के चाचा पप्पू कुमार और घर के अन्य लोगों ने उसे खोजना शुरू किया। उसका कुछ भी पता नहीं चला। इसके बाद बिट्टू के चाचा-चाची पास के थाना में गये। थाना में बताया गया कि बिट्टू बीते 15 दिसम्बर को घर से निकला, फिर लौट कर नहीं आया। उसका कुछ पता नहीं चल रहा। सारे नाते-रिश्तेदारों के यहां पता कर लिया, कहीं नहीं है। 18 दिसम्बर को थाना में गुमशुदगी की रपट दर्ज कर ली गई। बीते 22 नवम्बर को एक अनजान नंबर से चाचा के घर फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि बिट्टू का अपहरण कर लिया गया है। बतौर फिरौती 25 लाख रुपये की मांग की गई। फोन करनेवाले ने कहा कि बिट्टू सही-सलामत है, पैसे मिलने के बाद उसे मुक्त कर दिया जायेगा। यह बातें पुलिस तक पहुंचाई गई। पुलिस की अनुसंधान की दिशा-दशा बदल गई।

जिस मोबाइल नंबर से फोन कर फिरौती मांगी गई थी, उस नंबर को ट्रेस किया गया। चौंकाने वाला चेहरा सामने आया। बिट्टू के मौसेरे भाई राहुल कुमार को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया। राहुल पूछताछ में टूट गया। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने अपने इकबालिया बयान में जो कुछ पुलिस को बताया, उसे सुन पुलिस का माथा ठनक गया। राहुल ने पुलिस से कहा कि उसने बिट्टू को अपनी बहन के साथ आपत्तिजनक हालत में खुद अपनी आंखों से देख लिया था। इसके बाद से उसका खून खौल रहा था। बिट्टू रिश्ते में उसका मौसेरा भाई था। उसने खतरनाक प्लानिंग बना ली। बिट्टू को अपने झांसे में लिया। उसे अपने पास बुलाया। इसके बाद उसने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर बिट्टू का अगवा कर लिया। उसने अपने दोस्तों को बताया कि इसका किडनैप करने पर मोटी रकम हासिल की जा सकती है। इसके बाद उसे गंगा पार ले जाया गया। वहां उसके सिर पर डंटा से मार-मार कर उसे मार डाला। उसका गला भी घोंटा गया था। उसकी  डेड बॉडी को बाढ़ के उमानाथ में गंगा में बहा दिया। इस कांड में शामिल अन्य लोगों के नाम और उसके ठिकानों के बारे में भी पुलिस को सबकुछ पता चल गया है। मारा गया बिट्टू बिहारशरीफ के मानपुर थाना क्षेत्र के तियूरी गांव में रहता था। वह वर्तमान में अपने चाचा-चाची के घर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। उसके चाचा का घर सकुनतकला में है।

इसे भी पढ़ें : रूठी पत्नी नहीं मानी, बीच चौराहे खुद को जलाया… देखें

इसे भी पढ़ें : फातमा हॉस्पिटल में IT ने 60 घंटे की छापेमारी, 90 लाख कैश और जमीन के दस्तावेज मिले

इसे भी पढ़ें :OMG!1500 किलो टमाटर से बना सैंटा… देखें कहां

इसे भी पढ़ें :27 दिसंबर को होगा एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा का अंतिम संस्कार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...