spot_img

घर के आंगन से बच्चे को उठा ले गया आदमखोर, फिर क्या हुआ… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : घर के आंगन में भाई-बहनों के साथ पढ़ रहे बच्चे कमल बैगा को एक तेंदुआ उठाकर ले गया। बाद में जंगल में कमल की डेड बॉडी मिली। लगभग 11 साल के कमल की डेड बॉडी देखते ही लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। करीब एक माह पहले भी 4 साल के एक बच्चे को तेंदुआ उठा ले गया था उसे अपना निवाला बना लिया था। इस बच्चे को उसके माता-पिता के सामने उठा कर ले जाया गया था। गुजरे एक माह के अंदर दो बच्चों को आदमखोर तेंदुए ने अपना निवाला बना लिया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को खूब खरी-खोटी सुनाई गई। वहीं कुछ को पीटा भी गया। गांव वालों के हमले में एक रेंजर महावीर पांडेय जख्मी हो गये। बहुत समझाने-बुझाने के बाद गांव वालों का गुस्सा शांत हुआ। वन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर हरिओम द्विवेदी ने ऐलान किया है कि 24 घंटे के अंदर 8 लाख रुपए की सहायता राशि पीड़ित बच्चे के परिवार के खाते में भेज दी जायेगी। वहीं तत्काल ट्राइबल विभाग से 10 हजार रुपए एवं पंचायत से 10 हजार रुपए की सहायता राशि दी गई। दिल दहला देने वाले इस भयानक कांड के बाद से पूरे गांव में दहशत है। लोगों ने अपने-अपने बच्चों को अपनी हिफाजत में रखना शुरू कर दिया है। वहीं वन विभाग ने अपील है कि बच्चों को घर से अकेले नहीं निकलने दें। यह सनसनीखेज वारदात MP स्टेट के सीधी शहर के संजय गांधी टाइगर रिजर्व के गिजोहर गांव से सामने आई है। वहीं आदमखोर तेंदुए के वार की कई वारदातें झारखंड में भी हो चुकी है।

घटना को लेकर जो बातें अबतक सामने आई है, उसके अनुसार शनिवार की रात 8 बजे के करीब 11 साल का कमल बैगा अपने घर के आंगन में पढ़ रहा था। वह चौथी में पढ़ता था। कमल के साथ उसके 3 भाई-बहन भी पढ़ रहे थे। मां घर के काम में जुटी थी, वहीं पिता राम बहादुर बैगा अपने काम में लगे हुये थे। अचानक एक तेंदुआ आंगन में घुस आया और झपट्टा मार कमल को उठा ले गया। तेंदुआ जंगल की तरफ भागा। साथ पढ़ रहे भाई-बहनों की चीख पर घर के और आसपास से जुटे लोग रात में ही बच्चे को खोजने निकल पड़े, पर बच्चे का कुछ पता नहीं चला। वन विभाग को भी इस बात की सूचना दी गई। दूसरे दिन भी यानी रविवार को भी गांव के लोग बच्चे को खोजने निकले। वन विभाग की टीम भी गांव पहुंची। टीम को देखते ही लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। एक माह पहले भी एक बच्चे को तेंदुआ उठा ले गया था। टीम को लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। बहुत मशक्कत के बाद बच्चे की डेड बॉडी उसके घर से कुछ दूर संजय गांधी टाइगर रिजर्व के जंगल में मिला। बाद में मौके पर जिला प्रशासन के कई छोटे-बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। गुस्साये लोगों को बहुत समझाया-बुझाया, तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।

इसे भी पढ़ें : रूठी पत्नी नहीं मानी, बीच चौराहे खुद को जलाया… देखें

इसे भी पढ़ें : फातमा हॉस्पिटल में IT ने 60 घंटे की छापेमारी, 90 लाख कैश और जमीन के दस्तावेज मिले

इसे भी पढ़ें :OMG!1500 किलो टमाटर से बना सैंटा… देखें कहां

इसे भी पढ़ें :27 दिसंबर को होगा एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा का अंतिम संस्कार

इसे भी पढ़ें :“करुणा सिंधु” में ग्रैंड सेलिब्रेशन, दान होगा 300 किलो सोना… देखें

इसे भी पढ़ें :इस गांव में आज भी जिंदा है पुरानी परंपरा… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...