spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

रूठी पत्नी नहीं मानी, बीच चौराहे खुद को जलाया… देखें

Date:

spot_img
spot_img

Bihar : रूठी पत्नी जब नहीं मानी तब बेवड़े पति ने खुद को बीच चौराहे पर जला लिया। धधकते बदन के साथ रोड पर दौड़ने लगा। जिसने भी यह देखा उसने जलते शख्स की आग को बुझाने की कोशिश की। पर बेवड़ा भागता रहा। और अपने पड़ोसी के घर के बाहर जाकर गिर पड़ा। सबसे हैरत और चौकानें वाली यह बात है कि राह चलते कुछ इक्का-दुक्का लोग बचाने की बजाय वीडियो बनाते रहे। बाद में यह वीडियो वायरल भी हो गया। वहीं पूरी घटना CCTV में भी कैद हो गई। बेतरह झुलसे इस शख्स को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लगभग 45 साल के इस शख्स का नाम रमेश बताया गया। हृदयविदारक यह घटना बिहार के वैशाली से सामने आई है।

घटना के संबंध में जो बातें सामने आई है उसके अनुसार रमेश को पीने की लत है। वह अक्सर नशे में टुन होकर घर आता था। इस बात को लेकर दोनों पति-पत्नी में खूब झगड़ा होता था। पत्नी उसे नशा करने से मना करती थी। रविवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। पति को नशे में टुन देख पत्नी रुक्मणी का खून खौल गया। दोनों में खूब कहासुनी होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि पत्नी बेटे को लेकर घर छोड़ चली गई। बेवड़े पति ने पत्नी को जाने से नहीं रोका। उसके चले जाने से रमेश और भड़क गया। गुस्से में वह पेट्रोल लेकर घाघरा चौक पर खड़ा हो गया। उसने पेट्रोल अपने शरीर पर उड़ेलना शुरू कर दिया। जब तक आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, रमेश ने खुद को आग लगा ली और सड़क पर दौड़ने लगा। कुछ दूर आगे जाकर वो गिर गया। बेतरह झुलसे रमेश की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें : फातमा हॉस्पिटल में IT ने 60 घंटे की छापेमारी, 90 लाख कैश और जमीन के दस्तावेज मिले

इसे भी पढ़ें :OMG!1500 किलो टमाटर से बना सैंटा… देखें कहां

इसे भी पढ़ें :27 दिसंबर को होगा एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा का अंतिम संस्कार

इसे भी पढ़ें :“करुणा सिंधु” में ग्रैंड सेलिब्रेशन, दान होगा 300 किलो सोना… देखें

इसे भी पढ़ें :इस गांव में आज भी जिंदा है पुरानी परंपरा… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...