Kohramlive : फातमा हॉस्पिटल में आईटी की टीम ने 60 घंटे तक छापेमारी की है। इस दौरान टीम ने 90 लाख कैश और 7 जगहों पर जमीन के दस्तावेज मिले है। आईटी के एक अधिकारी ने बताया कि टीम में 20 अधिकारी शामिल थे। गुरुवार को पटना से आए सुबह करीब 9:30 बजे हास्पिटल पहुंच गए और रेड शुरू किया। जो शनिवार की देर रात तक चली। हॉस्पिटल के अंदर पहुंचते ही सभी कागजात, दस्तावेज और कंप्यूटर को अपने कब्जे में ले लिए और जांच पड़ताल में जुट गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हॉस्पिटल संचालक का आवास भी हॉस्पिटल में ही है। यह छापेमारी पूर्णिया के कप्तान पुल के पास रामबाग रोड स्थित फातमा हॉस्पिटल में की गई।
इसे भी पढ़ें : 27 दिसंबर को होगा एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा का अंतिम संस्कार
इसे भी पढ़ें : पति के सामने देवर से इश्क का भयानक अंजाम… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : गोलमाल करने वाले इंजीनियरों पर गिरी गाज, सीएम हेमंत ने दिया आदेश
इसे भी पढ़ें : टीवी एक्ट्रेस तुनिशा सीरियल के सेट पर इस हाल में मिली…देखें












