Kohramlive : देशभर में क्रिसमस को लोग धूमधाम से मना रहे है। कोरोना के 2 साल बाद इस तरह लोग धूमधाम से क्रिसमस मना रहे है। इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही है। ओडिशा में क्रिसमस पर रेत और 1500 किलो टमाटर से सैंटा की मूर्ति बनाई, जो 27 फीट ऊंची और 60 फीट चौड़ी है। इसे आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने बनाया है। उधर, पश्चिम बंगाल में सैंटा ने लोगों को मास्क बांटकर कोविड सेफ्टी का मैसेज दिया।
.jpg)
.jpg)
पद्म श्री से नवाजे गये मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक द्वारा रेत और टमाटर से तैयार सांता क्लॉज की 27 फुट लंबी कलाकृति ओडिशा में क्रिसमस की धूम के बीच लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी रही।
)
लोग दूर-दूर से इस आकृति को देखने आ रहे थे। इसका वजन 1.5 टन है और यह 60 फुट चौड़ी है। उन्होंने अपनी इस आकृति को अपने 15 स्टूडेंट्स के साथ मिल पूरा किया।
इसे भी पढ़ें : 27 दिसंबर को होगा एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा का अंतिम संस्कार
इसे भी पढ़ें : पति के सामने देवर से इश्क का भयानक अंजाम… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : गोलमाल करने वाले इंजीनियरों पर गिरी गाज, सीएम हेमंत ने दिया आदेश
इसे भी पढ़ें : टीवी एक्ट्रेस तुनिशा सीरियल के सेट पर इस हाल में मिली…देखें















