पलामू : अंधविश्वास के मकड़जाल में जकड़े गांव के भोले-भाले लोगों को दो सपेरे चूना लगा गये। सपेरों ने ऐसी फिल्मी कहानी गढ़ी कि उनके झांसे में पलामू के कादलकुर्मी गांव के लोग आ गये। सपेरों ने उन्हें बताया कि पूरे गांव के लोगों पर काल योग है। उन्हें कभी भी नाग-नागीन डंस सकती है, इससे बचने का एक ही उपाय है ताबीज। सपेरों ने ऐसा गुल खिलाया कि देखते ही देखते 30 हजार की ताबीज बेच डाले। यह नौबत छह साल के शिवम कुमार को एक जहरीले सांप के डंसने के बाद आई। हुआ यूं था कि कादलकुर्मी गांव में रहनेवाले प्रमोद रजवार के 6 साल के बेटे शिवम कुमार को घर के अंदर ही एक सांप ने डंस लिया।
उसे हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बेटा गंवाने वाले परिवार के कानों में किसी ने फूंक मार दी कि सपेरे उनके बेटे को जिंदा कर सकते हैं। थोड़ी ही देर बाद गांव में दो सपेरे भी पहुंच गये। रजवार परिवार से कहा कि बच्चे का अंतिम संस्कार न करें, उसे दो 2 घंटे के अंदर जिंदा कर देने का दावा किया। कहा- लाश को किसी नदी किनारे रख दें। रजवार परिवार बहकावे में आ गया। नदी किनारे पूजा-पाठ का सामान मंगाया गया। हौले-हौले यह बात पूरे गांव में फैल गई। मरे बच्चे को जिंदा होते देखने के लिए हर कोई बेताब हो गये। तब सपेरो ने गांववालों से कहा कि बच्चे को डंसने वाला सांप अब भी घर के अंदर छुपा हुआ है।
वही सांप बच्चे से जहर खींच सकता है। यह बोल एक सपेरा झोला लेकर घर के अंदर गया और साथ में दो सांप लेकर बाहर निकला। कहा कि, यह नाग-नागिन है। इन्होंने ही बच्चे को डंसा है। इसके बाद संपेरे ने फिल्मी अंदाज में झूठी कहानी बतानी शुरू की। कहा कि अगर नाग ने यह जहर वापस लिया तो उसकी मौत हो जाएगी। फिर यह बच्चा ही नाग बन जाएगा। नागिन अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए पूरे परिवार को डंस लेगी। अच्छा होगा कि इन दोनों सांप को घर से बाहर निकाल दिया जाए। बच्चा अब जिंदा नहीं हो सकता। पूरे गांव पर काल योग है। बचने का जो उपाय बताया उसमें सपेरे मालामाल हो गये और गांववालों की जेब ढीली हो गई।
Read More : OMICRON EFFECT: 31 जनवरी तक धारा-144 लागू करने का आदेश जारी
Read More : लैपटॉप और डेस्कटॉप चुराने वाले को खोज निकाली रांची पुलिस, देखें वीडियो
Read More :36 घंटे में तीसरा एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने अब तक 5 आतंकियों को किया ढेर
Read More :स्कार्पियो में लाद कर ले जा रहे थे नशे का सामान, पुलिस झांकी तो दंग रह गई…
Read More :डेढ़ साल बाद खून का बदला खून… देखें वीडियो
Read More :डॉन की हत्या के मोस्ट वांटेड को बीच सड़क पर गोलियों से भूना
Read More :भाई को लाने गया था गुमला, लौटते वक्त मची चीख-पुकार…
Read More : भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर Harbhajan Singh ने क्रिकेट से लिया संन्यास
Read More :ऑनलाइन फ्रेंचाइजी देने वाले से बचें, वरना हो सकते हैं कंगाल
Read More :Smart Home: अब दीवारें भी करेंगी बात
Read More :आज 400 ट्रेनें रद्द, लिस्ट देखकर ही निकलें…
Read More :बैंक ग्राहकों के डाटा को सुरक्षित करने का क्या है ये नया नियम, जानिये…
Read More :ठंड में खूब खाएं धनिया, नहीं होगी एनीमिया, और भी हैं कई फायदे
Read More :पत्नी के सामने ही बदमाशों दुकानदार के सीने में दाग दी गोली
Read More :बाप रे… मां को इतनी बेरहमी से मारा कि कांप गई रूह
Read More :कांग्रेस नेता के घर अपराधियों ने बोला धावा, बहू को मारी गोली
Read More :करोड़पति निकले जेल सुपरिटेंडेंट, देखें




