GUMLA : एक ऑटो अनियंत्रित होकर पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। इससे चालक की मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सुरसांग थाना क्षेत्र के रेंगोला मंगराटोली पुल के समीप देर रात को हुई है। मृतक की पहचान रमडेगा निवासी विकास लकड़ा के रूप में हुई है। घायल की पहचान चालक का भाई अमित लकड़ा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, ऑटो चालक अपने भाई को लाने गुमला गया था। गुमला से दोनों अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मंगराटोली के समीप ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और ऑटो पानी से भरे गड्ढे में जा गिरा। हादसे के बाद घायल युवक ने परिवार के लोगों को इसकी सूचना दी। परिजन शव उठाकर घर ले गए। सुबह घटना की सूचना मिलने पर सुरसांग पुलिस ने घर पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया।
Read More :Happy Christmas की बजाय क्यों कहते हैं लोग ‘Merry Christmas’, जानिए…
Read More :आज 400 ट्रेनें रद्द, लिस्ट देखकर ही निकलें…
Read More :बैंक ग्राहकों के डाटा को सुरक्षित करने का क्या है ये नया नियम, जानिये…
Read More :ठंड में खूब खाएं धनिया, नहीं होगी एनीमिया, और भी हैं कई फायदे
Read More :पत्नी के सामने ही बदमाशों दुकानदार के सीने में दाग दी गोली
Read More :बाप रे… मां को इतनी बेरहमी से मारा कि कांप गई रूह
Read More :कांग्रेस नेता के घर अपराधियों ने बोला धावा, बहू को मारी गोली
Read More :करोड़पति निकले जेल सुपरिटेंडेंट, देखें
Read More :लड़ाकू विमान मिग-21 क्रैश, पायलट की गई जान
Read More :पान मसाला बेचने वाले के घर मिला खजाना, मंगानी पड़ी 13 मशीनें, देखें वीडियो…















