Ranchi : वन प्लस मोबाइल का फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 2 लाख 99 हजार रुपया गटक जाने वाले दो संदेही गुनहगार को धर दबोचा गया। इन्हें सीआईडी के साइबर सेल ने पकड़ा। पकड़े गये लोगों में 32 साल का दीपक कुमार और 30 साल का विकास गिरी शामिल है। दीपक नवादा और विकास नालंदा का रहनेवाला है।
इनके पास से दो मोबाइल फोन, एक एटीएम, 4 सिमकार्ड और एक पासबुक मिला। सीआईडी द्वारा जारी प्रेस बयान में कहा गया कि रांची के चर्च रोड में रहनेवाले शहनाज मल्लिक को ईमेल कर राजधानी रांची में वन प्लस का फ्रेंचाइजी देने की बात कही गई। शहनाज इनके झांसे में आ गये। साइबर अपराधी जैसा-जैसा बोले, वैसा-वैसा शहनाज करते चले गये। करीब 2 लाख 99 हजार का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी कर दिया। जब शहनाज को ठगे जाने का अहसास हुआ तो उन्होंने बीते 10 दिसंबर को साइबर थाने में ठगी की प्राथमिकी दर्ज कराई। सीआईडी ने कार्रवाई करते हुये दोनों साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।
Read More : Urvashi Rautela ने बोल्ड अंदाज में मिरर के सामने किया कुछ ऐसा, फैंस हो गए आउट ऑफ कंट्रोल
Read More : Karishma ने कराया ऐसा बोल्ड फोटोशूट की दिख गया…फैंस बोलें सेक्सी होने का मतलब…
Read More : देंखे मगर अकेले में, इन 5 वेब सीरीज में भर-भरके लगाया गया बोल्ड सीन्स का तड़का
Read More : Janhvi Kapoor ने पहना गोल्डन ड्रेस, दिखाया अपना…देखें
Read More : राखी सावंत से शादी कर बुरे फंसे रितेश, जानिये क्या हुआ
Read More : बेहद टाइट ड्रेस में Esha Gupta का दिख गया…फैंस बोलें दिलों की धड़कन बढ़ा रही












