भविष्य के ऐसे भी घर(future Smart Home) होंगे, जिसमें कमरे और दीवारें आपसे बात करेंगी। ये भावनाओं से युक्त होंगे यानि आपकी फीलिंग को भी समझेंगे। जैसे ही आपकी कार घर के पास पहुंचेगी। गैरेज अपने आप खुलेगा और ये कार को अंदर ले लेगा। जब आपको बाहर जाना होगा, तब गैरज खुलेगा और कार खुद ब खुद बाहर निकल आएगी।

घर के किसी भी हिस्से में रिमोट या फिर वायस सेंसिंग के जरिए आप आदेश देंगे और वो उसका हुक्म मानेगा। जब आप घर में नहीं रहेंगे तब भी आर्टिफिशियल इंटैलीजेंस से घर के साफ -सफाई से लेकर खाना बनाने और कपड़ा धोने वगैरह खुद होंगे। आपकी कार के आते ही घर को पता लग जाएगा कि आप आ चुके हैं। रात में सोते समय घर की कमांड ऐसी होगी आपकी नींद में खलल नहीं पड़े।

अगर कहीं से कोई आपको आपसे बात करना चाहता है और आप चाहते हैं कि वो आपको नजर भी आये तो दीवार पर उसकी फिल्म उभरेगी और ऐसा लगेगा मानो वह आपके सामने ही आपसे बात कर रहा हो। आपका पूरा कमरा और कमरे का हर हिस्सा ऐसी तकनीक से युक्त होगा कि उसकी अपनी खासियतें होंगीं और वो केवल आपके इशारों से आपकी बात समझ जाएगा।

आपको सुबह जल्दी उठना हो आपकी दीवार से एक चेहरा उभरेगा जो आपको नींद से जगाने के लिए आवाज देगा। दीवार में लगा ये खास तरह का साफ्टवेयर आपको दिन भर की सारी खास हिदायतें देगा। अगर आप चाहेंगे तो आपके सोते समय आपकी ये खास दीवार आपके घर के हर कोने की खबर रखेगी, सभी हिस्सों की कंट्रोलिंग कमांड उसके हाथ में होगी। घर का हर हिस्सा साफ्टवेयर चेतनता से संचालित होगा।

यानि आपके उठते ही काम आने वाली चीजें सक्रिय हो जाएंगी। किचन को संभालने के लिए रोबोट रसोइया होगा। तो कार आपके कमांड पर खुद गैरेज से बाहर आकर आपका इंतजार करती मिलेगी। उस पर आपको केवल गंतव्य का नाम फीड करने की देरी होगी, उसके बाद चुंबकीय तरंगों पर तैरते हुए वो आपको वहां पहुंचा देगी।

मशहूर वैज्ञानिक मिशियो काकू की किताब द इनवेंशंस दैट विल ट्रांसफॉर्म अवर लाइव्स में लिखा गया है कि किस तरह आने वाले दशकों में आप अपने घरों को बदलते हुए देखेंगे। ये घर ऐसे होंगे, जहां हर काम आर्टिफिशियल इंटैलिजेंस और रोबोट्स करेंगे। आर्टिफिशियल इंटैलिजेंस बढेग़ा, वो उतने ही करामाती और स्मार्ट होते चले जाएंगे।
Read More : Janhvi Kapoor ने पहना गोल्डन ड्रेस, दिखाया अपना…देखें
Read More : राखी सावंत से शादी कर बुरे फंसे रितेश, जानिये क्या हुआ
Read More : बेहद टाइट ड्रेस में Esha Gupta का दिख गया…फैंस बोलें दिलों की धड़कन बढ़ा रही
इसे भी पढ़ें : किसानों के लिये बेहतर मौका… जानें
इसे भी पढ़ें : अनन्या के शेयर की ये तस्वीरें, फैंस बोले बेहद क्यूट…
इसे भी पढ़ें : अवनीत कौर ने शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें
इसे भी पढ़ें : कृति सेनन ने इंस्टा पर शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें
इसे भी पढ़ें : जैकलीन ने गोल्डन आउटफिट में बिखेरा जलवा…






