spot_img
spot_img
spot_img

कोरोना +ve महिला से हुई बदसलूकी, तो इस देश के पीएम ने दे दिया इस्‍तीफा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : मंगोलिया के प्रधानमंत्री Khurelsukh Ukhnaa ने संसद को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्‍होंने रिजाइन सिर्फ इसलिए किया है, क्योंकि मंगोलिया में एक कोरोना पॉजिटिव महिला के साथ बदसलूकी की गई थी। इस महिला का वीडियो भी ट्रेंड होने लगा। इसके बाद प्रदर्शन होने लगे थे।

इसे भी पढ़ें : Papa की तबीयत बिगड़ी तो बेटी निशा यादव पहुंचीं रांची

निर्मम तरीके से ले जाया जा रहा था हॉस्पिटल 

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला अपने नवजात बच्चे को पकड़े हुए और -25 डिग्री सेल्सियस की कड़कड़ाती ठंड में सिर्फ अस्पताल के कपड़ों और प्लास्टिक चप्पलों में है। कोरोना पॉजिटिव महिला को बेहद निर्मम तरीके से अस्पताल ले जाया जा रहा था।

इसे भी पढ़ें : सड़क दुर्घटना में घायल की बेझिझक करें मदद, इतना इनाम देगी सरकार

राजधानी में लोगों ने किया प्रदर्श

वीडियो के वायरल होने के बाद करीब 5 हजार प्रदर्शनकारी मंगोलिया की राजधानी उलानबातर में जमा हो गए और उन्होंने सरकारी इमारतों के बाहर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। कई लोगों का ये भी कहना था कि मंगोलिया सरकार यंग लोगों को रोजगार देने में भी नाकाम रही है और कई लोगों में मंगोलिया की अर्थव्यवस्था को लेकर भी गुस्सा था।

इसे भी पढ़ें :BPSC 66वीं PT परीक्षा के प्रश्नपत्रों का उत्तर जारी, यहां देखें

पीएम ने बयान में लिखा

मंगोलिया के पीएम ने अपने इस्तीफे के साथ बयान में लिखा- मैं पब्लिक की डिमांड की इज्जत करते हुए और इस पूरे घटनाक्रम की जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा देता हूं। अभी उनका इस्तीफा संसद से मंजूर होना  शेष है। इन प्रोटेस्ट्स के बाद सीनियर हेल्थ अधिकारियों ने भी इस्तीफा दे दिया है। मंगोलिया के डिप्टी पीएम और हेल्थ मिनिस्टर भी इन प्रदर्शनों के बाद इस्तीफा दे चुके हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...