रांची : Papa लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ी, तो बेटी मीसा भारती फौरन उन्हें देखने रांची पहुंच गईं। वे सुबह-सुबह रांची एयरपोर्ट पहुंचीं। इसके बाद वहां से पिता से मिलने रिम्स पहुंच गईं। उनके साथ राधाकृष्ण किशोर भी थे। मीसा ने पिता के स्वास्थ्य की जानकारी ली। देर रात लालू प्रसाद के लंग्स में थोड़ी परेशानी हुई है। लंग्स में इन्फेक्शन मिला है।
उनकी सेहत को लेकर एम्स, नयी दिल्ली के लंग्स डिपार्टमेंट के एचओडी से भी बात हुई। दवा चल रही है। कोरोना एंटीजेन निगेटिव आई है। हार्ट की भी जांच हुई। ट्रॉपटी निगेटिव है। आरटीपीसीआर व अन्य कुछ जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। फिलहाल स्टेबल है। बैठे हैं, बात कर रहे हैं, चाय पी रहे हैं। मंत्री भी आए थे।
इसे भी पढ़ें : सड़क दुर्घटना में घायल की बेझिझक करें मदद, इतना इनाम देगी सरकार
Papa की तबीयत खराब होने की तेजस्वी यादव ने दी थी सूचना
रिम्स के पेईंग वार्ड में भर्ती लालू प्रसाद की तबीयत खराब होने की सूचना तेजस्वी यादव के माध्यम से दी गयी। तेजस्वी यादव के द्वारा ही स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को सूचित किया गया। इसके बाद वह आनन फानन में खुद गाड़ी चलाते हुए रिम्स पहुंचे थे।
इसे भी पढ़ें : गलत को सही का ‘सिग्नेचर’ करा लेने का दमखम रखते हैं विष्णु अग्रवाल
इसे भी पढ़ें : पीएम नरेंद्र मोदी लोगों की पहली पसंद, जानिए देश का क्या है मिजाज












