कोहराम लाइव डेस्क : सोशल मीडिया पर मंत्रियों और अफसरों की आलोचना के मामले पर नीतीश सरकार के फरमान को लेकर बिहार में सियासी माहौल उबल रहा है। राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी पार्टियां सरकार के खिलाफ लामबंद हो गई है। पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर इस फैसले के लिए सीधे सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है।
तेजस्वी ने अपने ट्वीट के साथ बिहार की आर्थिक अपराध इकाई के अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा जारी आदेश की प्रति भी लगाई है। लिखा है – ’60 घोटालों के सृजनकर्ता नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह, दुर्दांत अपराधियों के संरक्षणकर्ता, अनैतिक और अवैध सरकार के कमजोर मुखिया है। बिहार पुलिस शराब बेचती है। अपराधियों को बचाती है निर्दोषों को फंसाती है। CM को चुनौती देता हूंं- अब करो इस आदेश के तहत मुझे गिरफ़्तार।’
इसे भी पढ़ें : Railway ट्रैक के पास गड्ढे में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका
अनाप–शनाप टिप्पणी का मामला
उल्लेखनीय है कि आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने बिहार सरकार के सभी विभागों के प्रधान सचिव और सचिव को पत्र लिखकर ऐसे किसी पोस्ट की शिकायत करने को कहा है, जिसमें सोशल मीडिया पर मंत्री, सांसद, विधायक, अधिकारी और कर्मचारी के साथ किसी अन्य व्यक्ति के खिलाफ अनाप-शनाप टिप्पणी की गई हो।
इसे भी पढ़ें : नाले के पास मिला बंद बोरा, खुला तो फटी रह गईं आंखें…
इस कैटेगरी में अभद्र टिप्पणी भी
इस श्रेणी में आपत्तिजनक, अभद्र और भ्रांतिपूर्ण टिप्पणी आएगी। एडीजी ईओयू एनएच खान ने सभी विभागों के प्रधान सचिव और सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि उनके अधीन किसी अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ ऐसा कोई पोस्ट सामने आता है तो तुरंत इसकी जानकारी दें। इसे सोशल मीडिया का दुरुपयोग मानते हुए जांच की जाएगी और आईटी एक्ट के तहत पोस्ट डालनेवाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।
इसे भी पढ़ें : Earphone लगाकर रोड पार कर रही थी छात्रा, तभी…
स्थानीय पुलिस को भी हेल्प
साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए राज्य में ईओयू को नोडल एजेंसी बनाया गया है। साइबर क्राइम से जुड़े मामलों की जांच में वह स्थानीय पुलिस को भी हेल्प करती है। चूंकि भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साइबर क्राइम की श्रेणी में आएगा, लिहाजा ईओयू की ओर से यह पत्र लिखा गया है।










