कोहराम लाइव डेस्क : BPSC ने 66वीं PT के परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्नों के औपबंधिक उत्तर गुरुवार को जारी कर दिए। इसे आयोग की वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर देखा जा सकता है। इसमें A, B, C, D श्रृंखला के सभी प्रश्नपत्रों के जवाब हैं।
जिन उम्मीदवारों को उक्त विषय के किसी भी प्रश्न के उत्तर पर किसी तरह की कोई आपत्ति हो वे इस संबंध में प्रामाणिक साक्ष्य के साथ अपनी आपत्ति या सुझाव संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक बिहार लोक सेवा आयोग को स्पीड पोस्ट से भेज सकते हैं। जो 5 फरवरी की शाम 5 बजे तक आयोग को मिल जाना चाहिए। प्रश्नपत्र लीक होने की अफवाह के बाद औरंगाबाद की रद्द परीक्षा को अब 14 फरवरी को 12 बजे से 2 बजे तक पटना के परीक्षा केन्द्रों पर ली जाएगी।
इसे भी पढ़ें : Daily 200 रुपये खर्च कर पूरा करें बुलेट का शौक, अपनाएं यह Process
इसे भी पढ़ें : India में Mid-Size एसयूवी लाएगी सुजुकी, जानें कहां होगा Production











