spot_img
spot_img
spot_img

#Corona @India : एक दिन में मिले रिकॉर्ड 4.12 लाख मरीज, इतने पेशेंट हुए स्वस्थ

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्‍ली : देश में Corona की दूसरी लहर का कहर जारी है। लगातार बढ़ रहे संक्रमण के बीच अधिकतर राज्‍यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगाई गई है। बावजूद इसके Coronaसंक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को एक बार फिर रिकॉर्ड 4.12 लाख से ज्यादा नए मरीज मिले। वहीं 3,982 की मौत हो गई। मौत के बढ़ते आंकड़े से दहशत का माहौल है।

Read More : महिला के गर्भ में पल रहे थे 7 बच्चे, पैदा हुए 9, डॉक्टर भी हैरान

देश में यह अबतक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 30 अप्रैल को एक दिन में 4,02,351 मामले सामने आए थे। वहीं बुधवार को रिकॉर्ड 4.12 लाख से ज्यादा मामले सामने आए। देश में लगातार बढ़ते मरीजों की वजह से देश भर के अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन, इंजेक्‍शन और दवाओं की किल्लत जारी है। जिसके कारण सैकड़ों लोग बिना इलाज के ही दम तोड़ रहे हैं। हालत ऐसी है कि अंतिम संस्‍कार के लिए शवों को भी अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। इन सबके बीच राहत भरी खबर यह है कि एक दिन में 3 लाख 30 हजार लोग स्वस्थ भी हुए हैं।

Read More :  BREAKING : झारखंड में 13 मई तक बढ़ा स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह, पहले की तरह ही रहेंगी पाबंदियां

अबतक Coronaने ली 2.30 लाख से ज्‍यादा लोगों की जान  

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ा के अनुसार देश में बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड 4,12,262 नए कोरोना मरीज मिले। इसके साथ ही देश में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 2,10,77,410 हो गई है। अबतक कोरोना से मरने वालों की संख्या 23,01,68 पहुंच गई।

देश में 1.72 करोड़ से ज्‍यादा लोगों ने दी Corona को मात

देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बेहद तेजी से बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 3,29,113  कोरोना को मात देकर अपने घर लौट गए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक 1,72,80,844 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग जीत चुके हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम है। फिलहाल, देश में सक्रिय मामले बढ़कर 35,66,398  पहुंच गए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या अमेरिका के बाद सबसे अधिक भारत में है।

Read More :  केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन के काफिले पर हमला, ऐसे लाठी-डंडा लेकर टूट पड़ी भीड़

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...