West Bengal : केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं। इसी दौरान आज गुरूवार को उनके काफिले पर हमला कर दिया गया। ये हमला किया गया पश्चिम मिदनापुर में। पत्थर बरसाए गये। बवाल बढ़ने और तोड़फोड़ होने पर मंत्री वहां से अपना काफिला लेकर वापस लौट आए। चुनाव के बाद, राज्य में हो रही हिंसा को लेकर केंद्रीय मंत्री का दल राज्य में पहुंचा था। हमले में मंत्री की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। मुरलीधरन ने हमले का आरोप TMC कार्यकर्ताओं पर लगाया है।
Read More : महिला के गर्भ में पल रहे थे 7 बच्चे, पैदा हुए 9, डॉक्टर भी हैरान
वीडियो में दिख रहा है कि गाड़ी के आगे कुछ लोग आ जाते हैं। एक आदमी लाठी लेकर गाड़ी के आगे शीशे की तरफ जोर से पटकता है। मंत्री कार पीछे करने को कहते हैं। ड्राइवर बैक गेयर में गाड़ी पीछे की ओर भगाता है। भागो-भागो की आवाजें आ रही हैं।
अचानक किया गया हमला
केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन ने कहा कि जैसे ही वह मिदनापुर इलाके में पहुंचे। लोगों के झुंड ने उनके काफिले पर लाठियों और पत्थरों से हमला कर दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस वाहन में वह यात्रा कर रहे थे उसकी खिड़कियां तोड़ दी गईं। उनके साथ आई पुलिस की गाड़ी में तोड़-फोड़ की गई, जिसमें चालक घायल हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस खड़ी सारा तमाशा देखती रही।
Read More : #Gumla : बाप ने पहले बेटे को काट डाला, फिर कर लिया ये…
TMC goons attacked my convoy in West Midnapore, broken windows, attacked personal staff. Cutting short my trip. #BengalBurning @BJP4Bengal @BJP4India @narendramodi @JPNadda @AmitShah @DilipGhoshBJP @RahulSinhaBJP pic.twitter.com/b0HKhhx0L1
— V Muraleedharan (@VMBJP) May 6, 2021
एक्शन मोड में गृह मंत्रालय
बंगाल में हो रही हिंसा को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने काफी गंभीरता से लिया है। गृह मंत्रालय ने चार मेंबर्स की टीम को बंगाल भेजा है, जो हिंसा की जांच करेगी। इससे पहले गृह मंत्रालय ने राज्यपाल से भी रिपोर्ट तलब की थी और हिंसा को लेकर जानकारी मांगी थी। वहीं हिंसा के खिलाफ भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाकर राज्य में कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग की है। साथ ही CBI से हिंसा की जांच कराने की भी याचिका दायर की है।
बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा में अब तक 17 की मौत
बंगाल चुनाव के बाद कई जिलों में भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प की खबरें आ रही है। इसमें करीब 17 लोगों की मौत हो गई। भाजपा ऑफिस और पार्टी वर्कर्स के घरों और दुकानों में लूटपाट और आगजनी की भी खबरें आ रही है।
Read More : BREAKING : झारखंड में 13 मई तक बढ़ा स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह, पहले की तरह ही रहेंगी पाबंदियां
Read More : नामकुम-कांटाटोली रोड में ट्रक और कार में टक्कर, कार चालक गंभीर














