UP : उत्तर प्रदेश के एटा के एसपी क्राइम राहुल कुमार का निधन कोरोना से बुधवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हो गया। उनकी मौत से यूपी के तमाम अधिकारी और उन्हें जानने वाले स्तब्ध हैं। इस बीच राहुल कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक फिल्म का गाना…’कभी तो खैरियत पूछो…’ गाया है।
Read More :#Koderma में 250 बेड का डेडीकेटेड #CovidCenter शुरू, CM #HemantSoren ने किया ऑनलाइन उद्घाटन
एक मिनट तीन सेकेंड का वीडियो
एक मिनट तीन सेकेंड के इस वीडियो में राहुल काफी खुश नज़र आ रहे हैं। राहुल के निधन के बाद उनके परिवार के साथ की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में राहुल की हैप्पी, खुशहाल जिंदगी की एक झलक मिलती है लेकिन दुर्भाग्य से इन सारी खुशियों को कोरोना की नज़र लग गई। मिली जानकारी के अनुसार राहुल कुमार करीब दस दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। वह तभी से होम आइसोलेशन में थे।
Read More : जलती थी सहेलियां, करती थी टॉर्चर… सहन नहीं कर सकी थानेदार रूपा
घर से देख रहे थे पंचायत चुनाव का काम
पिछले दिनों वह घर से ही पंचायत चुनाव का काम देख रहे थे। राहुल की गिनती पुलिस महकमे के जुझारु अधिकारियों में होती थी। बुधवार सुबह अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें आनन-फानन में एटा जिला अस्तपाल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया जहां कुछ ही देर बाद ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राहुल के निधन की खबर मिलते ही एटा की डीएम डॉ विभा चहल, एसएसपी उदयशंकर सिंह सहित कई अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही राहुल के भाई की भी कोरोना से मौत हो गई थी।
Read More : BREAKING: NSG के ग्रुप कमांडर बीके झा को भी नहीं मिला अस्पताल में बेड, रास्ते में तोड़ा दम














