Kohramlive : कभी साथ काम करने वाले दो सहकर्मियों की कहानी का अंत इतना दर्दनाक होगा, शायद किसी ने नहीं सोचा था। मोहाली के एक निजी कार्यालय में जो हुआ, उसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका पर हमला कर उसकी जान ले ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और कार्यालय में मौजूद लोग स्तब्ध रह गये। यह वारदात फेज-11 स्थित बेस्टेक मॉल के पास सेक्टर-66 में स्थित एक निजी कंपनी में हुई।
ऑफिस में अचानक पहुंचा युवक, मच गई अफरा-तफरी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गुरूवार की शाम के समय कंपनी में रोजमर्रा का काम चल रहा था। इसी दौरान वहां पहुंचे युवक ने अपनी पूर्व सहकर्मी से बातचीत करने की कोशिश की। कुछ ही देर में माहौल तनावपूर्ण हो गया और देखते-देखते घटना ने भयावह रूप ले लिया। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। लोग समझ ही नहीं पाये कि आखिर कुछ मिनटों में ऐसा क्या हो गया कि एक सामान्य कार्यदिवस मातम में बदल गया।
तीन साल साथ काम किया, छह महीने पहले टूटा था रिश्ता
मृतका की पहचान डिंपल के रूप में हुई है, वह पटियाला की रहनेवाली थी, वहीं, आरोपी हरविंदर मान उर्फ हैरी बताया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों एक निजी पैकर्स एंड मूवर्स कंपनी में पिछले करीब तीन वर्षों से कार्यरत थे। दोनों के बीच पहले प्रेम संबंध थे, लेकिन लगभग छह महीने पहले उनका रिश्ता खत्म हो गया था। युवक दोबारा संबंध स्थापित करना चाहता था, जबकि युवती ने उससे दूरी बना ली थी। पुलिस के अनुसार, युवती पर हमला करने के बाद आरोपी ने खुद को भी घायल कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने डिंपल को मृत घोषित कर दिया, जबकि आरोपी का इलाज जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस और FSL टीम घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाये हैं। पुलिस ने मीडिया को बताया कि आरोपी और युवती एक ही कंपनी में काम करते थे। शुरूआती जांच में यह मामला पुराने व्यक्तिगत संबंधों से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें : ‘खान सर’ पर FIR दर्ज, गार्ड्स ने लिया नाम…
इसे भी पढ़ें : शपथ के 48 घंटे बाद ही मंत्री ने छोड़ी कुर्सी
इसे भी पढ़ें : क्या जेब में रखे नोट होने वाले हैं ‘प्लास्टिक’ के, RBI ने बताई पूरी सच्चाई…
इसे भी पढ़ें : शादी की रस्में और बीच में पहुंच गये जेलर, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : जागी पर्यावरण चेतना, बच्चों ने जीता दिल…









