spot_img

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान बना आकर्षण का केंद्र…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : कोयले की धरती पर शुक्रवार को हरियाली का संदेश गूंजा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर NML पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे परिसर में उत्साह, जागरूकता और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत पर्यावरण शपथ के साथ हुई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रकृति की रक्षा, हरित आवरण बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों के लिये बेहतर पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री के आह्वान से प्रेरित “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान परियोजना परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाये गये और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधे लगाकर यह संदेश दिया कि विकास और पर्यावरण संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं।

परियोजना प्रमुख ने दिया खास संदेश

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख सुब्रत कुमार दास ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि जीवन का स्थायी संस्कार होना चाहिये। उन्होंने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट के दौर में प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह अधिक से अधिक वृक्ष लगाये और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में अपनी भूमिका निभाये। कार्यक्रम में महाप्रबंधक (इन्फ्रा) पवन कुमार रावत, विभिन्न विभागाध्यक्षों और बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया। सभी ने पौधारोपण कर हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प दोहराया। परियोजना परिसर में लगाये गये पौधे आने वाले समय में न केवल हरियाली बढ़ायेंगे, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाये रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। पकरी बरवाडीह परियोजना में विश्व पर्यावरण दिवस प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का जीवंत संदेश बनकर सामने आया।

इसे भी पढ़ें : वांटेड ‘बल्लू’ बंगाल में धरा गया…

इसे भी पढ़ें : ब्रेकअप की कड़वाहट में ऑफिस में घुसकर मा’र डाला युवती को…

इसे भी पढ़ें :  ‘खान सर’ पर FIR दर्ज, गार्ड्स ने लिया नाम…

इसे भी पढ़ें : शपथ के 48 घंटे बाद ही मंत्री ने छोड़ी कुर्सी

इसे भी पढ़ें :  क्या जेब में रखे नोट होने वाले हैं ‘प्लास्टिक’ के, RBI ने बताई पूरी सच्चाई…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत के इन इलाकों में अचानक भूकंप के तेज झटकों से दहशत…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश की शांत और खूबसूरत वादियों...

वांटेड ‘बल्लू’ बंगाल में धरा गया…

Saraikela : जमीन का एक टुकड़ा को लेकर फायरिंग...

ब्रेकअप की कड़वाहट में ऑफिस में घुसकर मा’र डाला युवती को…

Kohramlive : कभी साथ काम करने वाले दो सहकर्मियों...

 ‘खान सर’ पर FIR दर्ज, गार्ड्स ने लिया नाम…

Bihar : लाखों छात्रों के बीच अपनी अनोखी पढ़ाने...