spot_img

भारत के इन इलाकों में अचानक भूकंप के तेज झटकों से दहशत…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश की शांत और खूबसूरत वादियों में शुक्रवार रात अचानक ऐसा कंपन महसूस हुआ कि लोग घबराकर घरों और होटलों से बाहर निकल आये। रात के करीब 10 बजकर 4 मिनट पर धरती कुछ सेकंड के लिये कांपी और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राजधानी शिमला समेत चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और आसपास के कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। रात की खामोशी में जब धरती हिली तो लोगों की धड़कनें भी तेज हो गईं। कई परिवार अपने बच्चों को लेकर खुले मैदानों और सड़कों पर पहुंच गये। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5 मापी गई। इसका केंद्र चंबा जिले में 32.289 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.434 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। खास बात यह रही कि भूकंप की गहराई केवल 5 किलोमीटर दर्ज की गई, जिसके कारण झटके ज्यादा तीव्र महसूस हुये।

धर्मशाला के होटलों में मची हलचल, पर्यटक घबराये

धर्मशाला में होटल के कमरों में आराम कर रहे पर्यटक अचानक आये झटकों से घबरा गये। कई लोग बिना देर किये सड़कों पर निकल आये। वहीं चंबा के होली क्षेत्र में एक घर की दीवार पर लगी LED और अन्य सामान गिरकर टूट गया। झटकों के बाद कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। चंबा के DC मुकेश रेपसवाल ने मीडिया को बताया कि जिला मुख्यालय सहित होली, भरमौर और चुवाड़ी क्षेत्रों में भूकंप के हल्के से मध्यम झटके महसूस किये गये। हालांकि देर रात तक किसी भी तरह के बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाये हुये है।

क्यों कांपती है धरती, क्या है भूकंप की असली वजह?

धरती मुख्य रूप से चार परतों, इनर कोर, आउटर कोर, मैनटल और क्रस्ट से बनी है। क्रस्ट और ऊपरी मैनटल मिलकर लिथोस्फेयर बनाते हैं। यह हिस्सा कई बड़ी-बड़ी टेक्टोनिक प्लेटों में बंटा हुआ है। ये प्लेटें लगातार धीमी गति से खिसकती और कंपन करती रहती हैं। जब इनके बीच दबाव अचानक बढ़ जाता है और प्लेटें झटके से हिलती हैं, तब भूकंप पैदा होता है। जिस स्थान के नीचे यह हलचल होती है, उसे भूकंप का केंद्र कहा जाता है। केंद्र के आसपास के इलाकों में झटकों का असर सबसे ज्यादा महसूस किया जाता है।

 

इसे भी पढ़ें : ड्रग्स माफियाओं के बारे में सूचना दीजिये, लाखों का ईनाम सरकार देगी।। मुखबिर पर हमला हुआ तो 20 लाख तक मुआवजा

इसे भी पढ़ें : ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान बना आकर्षण का केंद्र…

इसे भी पढ़ें : वांटेड ‘बल्लू’ बंगाल में धरा गया…

इसे भी पढ़ें : ब्रेकअप की कड़वाहट में ऑफिस में घुसकर मा’र डाला युवती को…

इसे भी पढ़ें :  ‘खान सर’ पर FIR दर्ज, गार्ड्स ने लिया नाम…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

टीम इंडिया में बड़ा उलटफेर संभव, श्रेयस अय्यर बन सकते हैं नये T20 बॉस…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट में एक बड़े बदलाव की...

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान बना आकर्षण का केंद्र…

Hazaribagh(Sunil Sahu) : कोयले की धरती पर शुक्रवार को...

वांटेड ‘बल्लू’ बंगाल में धरा गया…

Saraikela : जमीन का एक टुकड़ा को लेकर फायरिंग...

ब्रेकअप की कड़वाहट में ऑफिस में घुसकर मा’र डाला युवती को…

Kohramlive : कभी साथ काम करने वाले दो सहकर्मियों...