spot_img

 ‘खान सर’ पर FIR दर्ज, गार्ड्स ने लिया नाम…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : लाखों छात्रों के बीच अपनी अनोखी पढ़ाने की शैली और बेबाक अंदाज के लिये मशहूर खान सर’ के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली है। खान ग्लोबल कोचिंग इंस्टीट्यूट के संचालक फैजल खान उर्फ खान सर के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद पटना के शिक्षा जगत और सोशल मीडिया दोनों जगह हलचल तेज हो गई है।

फायरिंग मामले ने बढ़ाई मुश्किलें

पूरा मामला उस घटना से जुड़ा है, जिसमें मंगलवार रात खान ग्लोबल कोचिंग इंस्टीट्यूट परिसर में कथित तौर पर तोड़फोड़ और पथराव हुआ था। घटना के बाद फायरिंग की भी चर्चा सामने आई थी। गुरुवार को पुलिस ने संस्थान के दो सुरक्षा गार्डों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूछताछ के दौरान गार्ड्स ने दावा किया कि उन्होंने फैजल खान के कहने पर गोली चलाई थी। इसी आधार पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुये आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पटना पुलिस ने क्या कहा?

पटना पुलिस द्वारा जारी बयान के हवाले से आई मीडिया में आई खबर में बताया गया कि कदमकुआं थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी। यहां याद दिला दें कि घटना के बाद दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुये थे। इनमें से एक वीडियो को लेकर दावा किया गया कि उसमें खान सर के सुरक्षा गार्ड फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 2 जून की रात का है, जिस रात कोचिंग संस्थान में हंगामे की घटना हुई थी। हालांकि वीडियो की सत्यता और घटनाक्रम की पूरी तस्वीर का निर्धारण पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

पहले खान सर ने लगाया था हमला कराने का आरोप

घटना के बाद खान सर ने आरोप लगाया था कि प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थान ज्ञान बिंदु एकेडमी से जुड़े लोगों ने संस्थान पर हमला कराया और फायरिंग की। हालांकि बाद में उन्होंने यह भी कहा कि वास्तव में फायरिंग हुई थी या नहीं, इसका निष्कर्ष पुलिस जांच के बाद ही सामने आयेगा। इस मामले में पुलिस पहले ही ज्ञान बिंदु एकेडमी के निदेशक रोशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। दूसरी ओर रोशन आनंद ने पलटवार करते हुये दावा किया था कि पूरे घटनाक्रम की साजिश खुद खान सर ने रची है। यही वजह है कि मामला अब दो कोचिंग संस्थानों के विवाद से आगे बढ़कर पुलिस जांच का विषय बन चुका है। पटना पुलिस ने छात्रों से संयम बरतने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि किसी भी अफवाह या भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें और जांच पूरी होने तक धैर्य बनाये रखें। पुलिस सभी तथ्यों और सबूतों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई करेगी।

इसे भी पढ़ें : शपथ के 48 घंटे बाद ही मंत्री ने छोड़ी कुर्सी

इसे भी पढ़ें :  क्या जेब में रखे नोट होने वाले हैं ‘प्लास्टिक’ के, RBI ने बताई पूरी सच्चाई…

इसे भी पढ़ें : शादी की रस्में और बीच में पहुंच गये जेलर, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : जागी पर्यावरण चेतना, बच्चों ने जीता दिल…

इसे भी पढ़ें : शादी में जाने की बात पर देवर ने भाभी को उतारा मौ’त के घाट, बेटा भी ल’हूलुहान…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान बना आकर्षण का केंद्र…

Hazaribagh(Sunil Sahu) : कोयले की धरती पर शुक्रवार को...

वांटेड ‘बल्लू’ बंगाल में धरा गया…

Saraikela : जमीन का एक टुकड़ा को लेकर फायरिंग...

ब्रेकअप की कड़वाहट में ऑफिस में घुसकर मा’र डाला युवती को…

Kohramlive : कभी साथ काम करने वाले दो सहकर्मियों...

शपथ के 48 घंटे बाद ही मंत्री ने छोड़ी कुर्सी

Kohramlive : कर्नाटक में नवगठित कांग्रेस सरकार के वरिष्ठ...