Kohramlive : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात में आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को अहमदाबाद में थे। उन्होंने कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित करते हुए यह स्पष्ट किया कि यदि कांग्रेस की सरकार बनेगी तो किसानों का 3 लाख तक का कर्ज माफ होगा। जो LPG सिलेंडर अभी हजार रुपये से ज्यादा में मिल रहा है, उसे 500 में जनता को उपलब्ध कराया जाएगा। राहुल गांधी ने गुजरात में किसानों को मुफ्त बिजली और आम उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का वादा किया। उन्होंने 10 लाख नयी नौकरियों का सृजन, अंग्रेजी माध्यम के 3,000 स्कूलों का निर्माण और लड़कियों को मुफ्त शिक्षा का भी वादा किया।
सरदार पटेल के मूल्यों की हत्या कर रही बीजेपी
राहुल गांधी ने साबरमती रिवरफ्रंट पर अयोजित रैली में कहा, ‘बीजेपी सरदार पटेल के मूल्यों की हत्या कर रही है। वे होते तो किसानों के खिलाफ काला कानून नहीं आता। सरदार पटेल किसानों की आवाज थे। बीजेपी की तरफ से उनकी सबसे ऊंची मूर्ति बनाई गई है और दूसरी तरफ, उन लोगों के खिलाफ काम किए गए है, जिनके लिए सरदार पटेल ने लड़ाई लड़ी।’ राहुल गांधी ने कहा, ‘अगर हम गुजरात में सत्ता में आए तो हम किसानों का तीन लाख रुपये तक का कर्ज माफ करेंगे।’
गुजरात में बनेगी कांग्रेस पार्टी की सरकार
राहुल गांधी ने कहा कि यहां सत्ता में आने के बाद कांग्रेस कोरोना महामारी के दौरान मारे गए लोगों के परिवारों को 4 लाख रुपये का मुआवजा देगी। कहा, मैं गारंटी देता हूं कि गुजरात में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी।
तीन-चार उद्योगपति ही चला रहे गुजरात
राहुल गांधी ने कहा, ‘हिंदुस्तान में किसी को बिजनेस समझना हो तो वह गुजरात आए, लेकिन छोटे और मध्यम व्यापारी गुजरात की स्ट्रेंथ हैं। गुजरात सरकार छोटे कारोबारियों की कोई मदद नहीं करती है। छोटे व्यापारियों को नोटबंदी से कोई फायदा नहीं हुआ। बड़े-बड़े उद्योगपतियों को ही फायदा हुआ। किसी भी व्यापारी से पूछिए तो बताएगा की जीएसटी से सिर्फ नुकसान, नुकसान, नुकसान है। उन्होंने कहा, ‘तीन-चार उद्योगपति ही गुजरात चला रहे हैं। उद्योगपतियों को जितनी जमीन चाहिए, तुरंत दे दी जाती है। आदिवासी हाथ जोड़कर थोड़ी जमीन मांगे तो सवाल ही नहीं उठता। कुछ नहीं मिलेगा। जितना चिल्लाना है चिल्ला लो। गुजरात में बिजली का रेट हिंदुस्तान में सबसे ज्यादा है। बिजली वितरण का ठेका दो तीन कंपनियों के पास ही हैं।’
समझाना होगा कि लड़ाई किससे है
राहुल गांधी ने कहा कि 25 साल से गुजरात क्या सह रहा है, वह समझते हैं। उन्होंने कहा कि लड़ाई कांग्रेस-बीजेपी के बीच नहीं है। लड़ाई किसी पार्टी से नहीं, समझना होगा कि किसके खिलाफ लड़ाई है। बीजेपी ने सरदार पटेल की मूर्ति बनाई। दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति स्थापित की। बीजेपी और आरएसएस के लोगों ने यह मूर्ति बनाई। सरदार पटेल क्या थे, उन्होंने अपनी जिंदगी किसके लिए दी, क्यों लड़े और किससे लड़े।
इसे भी पढ़ें :मायके जाने से रोका तो पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम… देखें क्या
इसे भी पढ़ें :मोमोस के चक्कर में तीन बच्चे हो गए अनाथ… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :बारिश से बचने चली गई भवन में, फिर लड़की भूल ना सकी…
इसे भी पढ़ें :डॉक्टर बोला कुछ, कर दिया राम नाम सत्य, हॉस्पिटल में जमकर बवाल और तोड़फोड़, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :सहायक पुलिस कर्मियों ने CM का जताया आभार, हेमंत बोले- आपके भविष्य को लेकर सरकार गंभीरता से कर रही विचार
इसे भी पढ़ें :बिहार जा रही शराब की बड़ी खेप रामगढ़ में जब्त…












