spot_img

शिकायत मिली और राशन डीलर बर्खास्त

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

GARHWA (NITAYANAND DUBEY): गढ़वा डीसी रमेश घोलप ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को जनता दरबार लगाया। जनता दरबार में आए एक मामले की सुनवाई के बाद दोषी पाए जाने वाले राशन डीलर को डीसी ने बर्खास्त करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में ग्राम करमडीह, पंचायत जाटा, प्रखंड- गढ़वा के रहने वाले रामकेश महतो समेत अन्य कई ग्रामीणों ने डीसी से राशन देने में डीलर द्वारा मनमानी करने की शिकायत की थी। बताया कि डीलर द्वारा प्रत्येक राशन कार्ड धारी से 2 केजी प्रति राशन कार्ड से राशन काट लिया जाता है एवं ग्रीन कार्ड धारी को एक माह के गैप के साथ राशन दिया जाता है। समस्याओं को देखते हुए डीसी ने तत्काल गढ़वा बीडीओ को स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच करने का निर्देश दिया। सभी छूटे व्यक्तियों राशन दिलवाले, उसके बाद जांचोपरांत  शिकायत सही पाए जाने पर डीलर को बर्खास्त करने का निर्देश दिया।

जनता दरबार में आए 60 आवेदन

जनता दरबार में अनेक फरियादी आए थे। डीसी ने सबको बार-बारी से सुना और समस्‍याओं के समाधान का आदेश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया। भूमि विवाद से जुड़े मामले, राशन कार्ड बनवाने, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, आवास योजना का लाभ दिलाने समेत अन्य विषयों से जुड़े 60 आवेदन प्राप्त हुए। डीसी ने सभी आवेदनों को संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को अग्रसारित किया और आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ें : 2.26 करोड़ Taxpayers को विभाग ने किया रिफंड, इस तरह चेक करें स्टेटस

इसे भी पढ़ें : सिंदरी हर्ल प्लांट में एक मजदूर की मौत

इसे भी पढ़ें : एक सिम से चलाएं दो नंबर, कोई पहचान भी नहीं पायेगा

इसे भी पढ़ें : रेलवे दे रहा शानदार सुविधा!, व्रत रखने वालों के लिए उठाया यह कदम

इसे भी पढ़ें : राशन कार्ड को लेकर केंद्र सरकार ने किया बड़ा ऐलान, जानिए…

इसे भी पढ़ें : बीच गंगा में जहाज का बिगड़ा बैलेंस, 10 लोग और 5 ट्रक नदी में गिरे

इसे भी पढ़ें : टॉफी खाकर चार बच्चों की मौत, खोजी कुत्ते ने पहुंचाया

इसे भी पढ़ें : बाप ने रेता दो बेटियों का गला, वजह जानकर हो जाएंगे…

इसे भी पढ़ें : Petrol-Diesel के बाद CNG-PNG की कीमतों में हुआ इजाफा, जानें क्या है नया रेट

इसे भी पढ़ें : ब्लू बिकिनी में Namrata Malla को देख, फैंस बोले- ‘बहुत हार्ड’

इसे भी पढ़ें : दक्षिण पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक अर्चना जोशी ने कई स्‍टेशनों का किया निरीक्षण, कहा- बढेंगी सुविधाएं

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पुलिस ने पलट दी बाजी, जंगल में मिला चोरी का ट्रैक्टर…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र से चोरी...

चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…

Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका...

उजड़े परिवार के आंसू पोंछने इस पुलिस इंस्पेक्टर ने बढ़ाया हाथ…

Ramgarh(Prince Verma) : जिंदगी कभी-कभी ऐसा इम्तिहान लेती है...

DC का बड़ा एक्शन, सभी को किया सेवामुक्त…

Garhwa : गढ़वा के खरौंधी के कस्तूरबा गांधी आवासीय...