RAMGARH : दक्षिण पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक अर्चना जोशी शुक्रवार को मुरी-बरकाकाना रेलखंड के अंतर्गत पड़ने वाले रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। सबसे पहले रांची रेल मंडल के DRM प्रदीप गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ रामगढ़ कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचीँ। करीब एक घंटा रूकीं। उन्होंने रेलवे क्वार्टर कॉलोनी, रिले रूम, डाटा कंट्रोल रूम, ओएफसी रूम, प्लेटाफार्म, उच्च व द्वितीय श्रेणी प्रतिक्षालय, स्टेशन प्रबंधक कक्ष, टिकट काउंटर आदि का जायजा लिया।
महिला आरपीएफ फोर्स ने दी गार्ड आफ आनर की सलामी
पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उन्होंने कहा कि रामगढ़ से लेकर हटिया तक आज पूरे दिन भी निरीक्षण चलेगा। स्टेशनों पर सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। रामगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचने पर महाप्रबंधक अर्चना जोशी को महिला आरपीएफ फोर्स ने गार्ड आफ आनर की सलामी दी। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक के समक्ष स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी विभिन्न समस्याओं को रखा।
सुरक्षा के लिए फाटक बंद, बन रहा ओवरब्रिज
छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष संजीत सिंह व विधायक प्रतिनिधि मुकेश यादव ने रामगढ़ के पतरातू बस्ती रेलवे फाटक को बंद किए जाने के बाद आम लोगों के आवागमन के लिए अंडर पास सड़क बनाने की मांग पर महाप्रबंधक ने कहा कि सुरक्षा को लेकर रेलवे फाटकों को बंद किया गया है। इसके लिए ओवरब्रिज(आरओबी) बनाया जा रहा है। राज्य सरकार आरएचएस के लिए राशि स्वीकृत करेगी तो रेलवे इसे बनावा देगा।
इसे भी पढ़ें : रेलवे दे रहा शानदार सुविधा!, व्रत रखने वालों के लिए उठाया यह कदम
इसे भी पढ़ें : राशन कार्ड को लेकर केंद्र सरकार ने किया बड़ा ऐलान, जानिए…
इसे भी पढ़ें : बीच गंगा में जहाज का बिगड़ा बैलेंस, 10 लोग और 5 ट्रक नदी में गिरे
इसे भी पढ़ें : टॉफी खाकर चार बच्चों की मौत, खोजी कुत्ते ने पहुंचाया
इसे भी पढ़ें : बाप ने रेता दो बेटियों का गला, वजह जानकर हो जाएंगे…
इसे भी पढ़ें : Petrol-Diesel के बाद CNG-PNG की कीमतों में हुआ इजाफा, जानें क्या है नया रेट












