RANCHI : झारखंड में संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में 660 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों की नियुक्ति कांट्रैक्ट पर होगी। इनमें अनारक्षित कोटि के 194, आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के 65, अनुसूचित जनजाति के 133,अनुसूचित जाति के 169, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 46 तथा पिछड़ा वर्ग के 53 पद शामिल हैं। नियुक्ति छह माह के ब्रिज कोर्स पूरा करने के बाद होगी। इस कोर्स में नामांकन के लिए अभ्यर्थियों का चयन झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा आयोजित होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। पर्षद ने इस परीक्षा के लिए चार मई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।
सामान्य कैंडिडेट को झारखंड से मैट्रिक-इंटर करना जरूरी
प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने के लिए सामान श्रेणी के अभ्यर्थियों को झारखंड के शैक्षणिक संस्थानों से मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। साथ ही अभ्यर्थियों को स्थानीय रीति-रिवाज, भाषा एवं परिवेश का ज्ञान अनिवार्य होगा।
तीन पत्रों की होगी परीक्षा
परीक्षा तीन पत्रों की होगी। पहला पत्र हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा ज्ञान का होगा। दूसरा पत्र क्षेत्र एवं जनजातीय भाषा का होगा। दोनों में अलग-अलग 30 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा। तीसरा पत्र तकनीकी योग्यता तथा सामान्य अध्ययन विषय से होगा। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली एक घंटा 40 मिनट की होगी जिसमें पहले एवं दूसरे पत्र की समेकित परीक्षा ली जाएगी। दूसरी पाली की परीक्षा ढाई घंटे की होगी जिसमें तीसरे पत्र की परीक्षा ली जाएगी।
इसे भी पढ़ें : कोरोना की नई गाइडलाइन जारी, स्कूल में केस मिले तो तुरंत करना होगा बंद
इसे भी पढ़ें : J&K Encounter: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 4 आतंकी ढेर
इसे भी पढ़ें : बाबा साहब जयंती पर बोले सीएम हेमंत- सदियों से शोषित रहने को विवश समाज का प्रकाश है संविधान
इसे भी पढ़ें : खुद मारकर फेंका, डेड बॉडी खोजने का करता रहा नाटक… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : EXCLUSIVE : 10 दिन पहले निकाह किया, फिर उतार दिया मौ त के घाट, देखें क्यों















