spot_img

J&K Encounter: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 4 आतंकी ढेर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

JAMMU : जम्मू कश्मीर में शोपियां के जैनापोरा इलाके के बडीगाम में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में कुल 4 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। सुरक्षाबलों को 2-3 आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया। IGP कश्मीर विजय कुमार ने कहा, ‘पहले मारे गए 2 आतंकवादियों के अलावा 2 और आतंकवादी मारे गए हैं, हालांकि पहचान का पता लगाया जा रहा है। ‘ एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘जैसे ही सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ी, छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं और जवाबी कार्रवाई की गई फिर मुठभेड़ शुरू हो गई।

वाहन पलटने से दो जवानों की हुई मौत

बता दें कि कनिपोरा गांव के पास एक सूमो वाहन के पलट जाने से सेना के 2 जवानों की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों का कहना है कि 44 आरआर चौगाम कैंप के जवानों को ले जा रहा टाटा सूमो वाहन सड़क से फिसल कर पलट गया, जिससे सेना के 5 जवान घायल हो गए। जवान शोपियां में मुठभेड़ स्थल की ओर जा रहे थे, उसी वक्त ये हादसा हुआ। घायल सिपाहियों को जिला अस्पताल शोपियां ले जाया गया, जहां उनमें से 2 की पहचान हवलदार राम अवतार और सिपाही पवन गौतम के रूप में हुई। शेष घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सेना के 92 बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : बाबा साहब जयंती पर बोले सीएम हेमंत- सदियों से शोषित रहने को विवश समाज का प्रकाश है संविधान

इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि, बोले- आज हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने का दिन

इसे भी पढ़ें : दुल्हन के जोड़े में तैयार आलिया को देख, रो पड़े करण-अयान, देखें…

इसे भी पढ़ें : ESIC UDC Result 2022: UDC फेज 1 का Result और Answer Key जारी, यहां करे चेक

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत के सीने पर ADG सुमन ने लगाया बैच, जानिये क्यों

इसे भी पढ़ें : रणबीर-आलिया को अमूल ने दी यूनीक बधाई, देखें…

इसे भी पढ़ें : कोडरमा में यहां बन रहा था तबाही का सामान, देखिये क्या हुआ

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

प्रेमिका ने रची साजिश, मांडर कांड का चौंकाने वाला खुलासा… देखें वीडियो

 Ranchi : राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र में कुलदीप...

बिहार कैबिनेट में 31 बस स्टैंड, 5 केंद्रीय विद्यालय समेत कई बड़े फैसले…

Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई...

राजधानी को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए बड़े...