RANCHI : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने हाई कोर्ट में छठी जेपीएससी की मेरिट लिस्ट पर रोक के खिलाफ अपील दायर की है। गौरतलब है कि हाई कोर्ट की एकल पीठ ने मेरिट लिस्ट पर रोक लगा दी है। संशोधित मेरिट लिस्ट जारी करने का आदेश दिया है। आयोग की ओर से आदेश पर रोक लगाने की मांग की गई है। JPSC की ओर से कहा गया है कि उनकी ओर से जारी मेरिट लिस्ट में कोई त्रुटि नहीं है।
Read more:कोरोना से पिता खोने वाले स्टूडेंट्स को नि:शुल्क पढ़ाएगा NIBM संस्थान
क्वालिफाइंग मार्क्स को कुल अंक में जोड़ना सही
बताया गया है कि पेपर वन (हिंदी व अंग्रेजी) में क्वालिफाइंग मार्क्स को कुल प्राप्तांक में जोड़ा जाना भी सही है। आयोग ने विज्ञापन के अनुसार ही मेरिट लिस्ट जारी किया है। बता दें कि इससे पहले छठी जेपीएससी में चयनित करीब सौ से अधिक अभ्यर्थियों ने एकल पीठ के आदेश को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में अपील दाखिल की है।
Read more:BJP सांसद बाबुल सुप्रियो ने FB पर लिखा – ‘मैं तो जा रहा हूं, अलविदा’… जानिये क्यों
Read more:90 हजार में पटा था सौदा, सुहागरात के समय दुल्हन ने ऐसा दिया गच्चा…
8 सप्ताह में देनी है नयी मेरिट लिस्ट
जान लें कि पूर्व में हाई कोर्ट ने जेपीएससी को आठ सप्ताह में संशोधित मेरिट लिस्ट जारी करने का निर्देश दिया है। इस परीक्षा में 336 अभ्यर्थियों को मेरिट लिस्ट में शामिल किया गया था।






